महिला से अभद्रता करने पर दारोगा संदीप यादव लाइन हाजिर
झाँसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर में रहने वाली महिला जमीन की रजिस्ट्री मामले में थाने पहुंची। थाने के बाहर ही दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हो गयी। बीच बचाव करने गये दारोगा ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर सीओ गरौठा आभा सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं झांसी से तीन तलाक का भी मामला सामने आया है जिसमे पुलिस पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर में रहने वाली मीना देवी ने 2019 में अपना मकान बेचने का एग्रीमेंट संध्या यादव को किया था। लेकिन, बाद में रजिस्ट्री करने में मीना आनाकानी करने लगी।
#watch झांसी के थाना प्रेमनगर के उपनिरीक्षक संदीप यादव ने फरियादी महिलाओं के साथ बदसलूकी की। वीडियो वायरल। महिलाए जमीनी प्रकरण के लिए थाने आई थी। एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड किया। @Uppolice pic.twitter.com/9XpQiUYZMV
— News & Features Network (@mzn_news) August 14, 2021
इस पर संध्या ने मीना को लीगल नोटिस जारी कर दिया। इस मामले में संध्या यादव पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मीना और उसके पक्ष की महिलाएं थाने पहुंची थीं। दोनों महिला महिला हेल्प लाइन के सामने झगड़ा करने लगी, तभी महिला कांस्टेबल ने मना किया तो महिला ने महिला आरक्षी के साथ हाथापाई शुरु कर दी।
यह दृश्य देख थाने पर मौजूद दारोगा संदीप यादव वहां पहुंचा और दोनों को अलग किया, तभी थाने के बाहर खड़े महिला के बेटा ने दारोगा का वीडियो बना लिया और मारपीट का चित्र का वीडिया वायरल कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने वीडिया बनाने वाले युवक की तलाश की मगर तब तक वह वहां से भाग गया।
थाना प्रेमनगर अंतर्गत महिला के साथ उ0नि0 द्वारा किये गये दुर्व्यवहार का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। महिला की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। विभागीय जाँच एवं पंजीकृत अभियोग की विवेचना लेडी ऑफिसर द्वारा की जा रही है।
— Jhansi Police (@jhansipolice) August 14, 2021
इस मामले की जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने दारोगा संदीप यादव को महिला के साथ अभद्रता करने पर लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, प्रेमनगर थाने की पुलिस ने मीना के खिलाफ महिला पुलिस से अभद्रता करने का मामला दर्ज कर लिया है।
