खेल जगत

टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद नीरज चोपड़ा को हुआ तेज बुखार, कोविड रिपोर्ट है निगेटिव

 टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने तेज बुखार और गले में खराश के बाद कोविड-19 का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. नीरज चोपड़ा के नज़दीकी सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी ANI को इस बात की जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक नीरज चोपड़ा बुखार और गले में खराश के बाद फिलहाल आराम कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. 

डॉक्टरों की सलाह पर उनका कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. बुखार के कारण वह हरियाणा सरकार के सम्मान समारोह में भी शामिल नहीं हो सके थे.

नीरज के एक करीबी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि एथलीट अब स्वस्थ हो रहे हैं. शुक्रवार तक उनका तापमान 103 डिग्री था, लेकिन अब वह बेहतर हैं. उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा जिसके कारण वह बीमार पड़े. सूत्रों के मुताबिक नीरज शनिवार शाम राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं. वह सीधे यहां पहुंचेंगे. अन्य खिलाड़ी फिलहाल अशोका होटल में हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 19 =