वैश्विक

चोपड़ा के भाले की 1.5 करोड़ रुपये की बोली: प्रधानमंत्री Narendra Modi के तोहफों की नीलामी

Narendra Modi के जन्मदिन के मौके पर उनको उपहार स्वरूप मिले सामानों की नीलामी की गई। ओलंपिक और पैरालंपिक में शामिल में शामिल खिलाड़ियों से मिले उनके स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स की बोली सबसे ऊँची लगी। इसमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के ग्लव्स और नीरज चोपड़ा के भाले की सबसे ऊंची बोली लगाई गई।

लवलीना के ग्लव्स का बेस प्राइस 80 लाख रुपये रखा गया था और यह 1.92 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। वहीं ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा का भाला 1.5 करोड़ रुपये में बिका। इसका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा गया था। पैरलंपिक गोल्ड मेडल विजेता सुमित ऐंटिल के भाले की कीमत1 करोड़ 7 हजार रुपये लगाई गई। आधिकारी नीलामी वेबसाइट पर ये जानकारियां दी गई थीं।

जिन चीजों की नीलामी हुई उनमें 1300 आइटम शामिल हैं। इसमें पैरालंपिक शूटर अवनि लेखरा की टीशर्ट, टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों के स्टोल वियरिंग, भवानी देवी की तलवार, महिला और पुरुष हॉकी टीम की स्टिक और पीवी सिंधु का रैकेट भी शामिल था। इसके साथ ही नोएडा के डीएम एलवाई सुहास का भी रैकेट इसमें शामिल किया गया था।

नीलामी शुरू होने के कुछ समय बाद ही एलवाई सुहास के रैकेट की बोली 10 करोड़ रुपये लगा दी गई। हालांकि इसका बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया था। थोड़ी ही देर में मंत्रालय ने यह बिड वेबसाइट से हटा दी। बताया गया कि यह फर्जी बोली थी।

खिलाड़ियों की चीजों के अलावा इस लिस्ट में राम मंदिर का एक रेप्लिका भी था जो कि सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया था। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया लकड़ी का चार धाम का रेप्लिका, वाराणसी के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का नमूना, जनरल बिपिन रावत द्वारा दिया गया विक्ट्री फ्लेम का ममेंटो शामिल था। इस नीलामी से मिले धन का इस्तेमाल नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा की सफाई के लिए किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nine =