Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर । श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में स्थापित भगवान शिव की महा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, पत्रकार  अरविंद भारद्वाज, व ऋषिराज राही, मंदिर के संस्थापक संरक्षक प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल एवं पत्रकार पवन अग्रवाल सहित गणमान्य लोगों ने भगवान भोलेनाथ की महा आरती की।

तत्पश्चात मंदिर कमेटी द्वारा सभी लोगों का भगवान भोलेनाथ का चित्र एवं मिष्ठान देकर सम्मान किया गया। इस दौरान अतुल जैन मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक गर्ग, चचा जेपी, अनिल कसल आदि कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पवित्र श्रावण माह के आखरी सोमवार को नगर की भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में श्रृद्धाभक्ति की बयार बही। नगर क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रृद्धालु श्री गणपति धाम मे शिवलिंग का अदभुद श्रृंगार देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीगणपति धाम मे साज सज्जा एवं श्रृगार करने वालो ने अपनी कला के दम पर शिवलिंग में बजरंग बली महाराज का रूप बनाया हुआ था। शिवलिंग के इस रूप को देखकर दर्शन करने आए श्रृद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए तथा टकटकी लगाकर उक्त श्रृंगार को देखने को लालाहित दिखे। उक्त श्रृंगार की चर्चा पूरे नगर मे होती दिखी।

श्रावण माह के कारण देशभर के साथ ही जिले में बाबा भोलेनाथ का हर और गुणगान किया गया। तमाम मंदिरों और शिवालयों मे इस बीच पूजा अर्चना के साथ व्रत रखते हुए घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। अभियान की इस कडी में नई मंडी भरतिया स्थित श्री गणपति-खाटू श्याम मंदिर परिवार की ओर से श्रावण माह के अंतिम सोमवार को बाबा का गुणगान किए जाने के साथ रूद्राभिषेक के साथ शिव परिवार के अदभुद श्रृंगार के रूप में रूप मे बजंरगबली के भव्य दर्शन और महाआरती का आयोजन किया गया।

इससे पूर्व मंदिर प्रांगण मे जलाभिषेक के लिए बडी संख्या में श्रृद्धालुओं की भीड अंतिम सोमवार को लंबी लाइन लगी रही। इस बीच मंदिर प्रागण में कोरोना गाइडलाइन के बीच सायंकाल संपन्न हुई महाआरती में नगर के गणमान्यो ने शामिल होकर बाबा का गुणगान किया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में विद्वान पंडितो ने वैदिक मंत्रो से रूद्राभिषेक के साथ शिव परिवार का श्रृंगार व महाआरती का भव्य आयोजन किया।

इस दौरान गणपतिधाम-खाटू श्याम मंदिर चेयरमैन भीम कंसल ने बता कि मंदिर मे इस बार गुरू पुर्णिमा से बाबा शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक के साथ सायंकाल विशेष श्रृंगार व महाआरती का आयोजन हो रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से मंदिर के प्रधान अशोक गर्ग,अनिल गोयल, जेपी गोयल,अंबरीश सिंघल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल,विनोद राठी, रजत राठी, अंकित तायल,कुलदीप शर्मा,नरेश अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =