दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक महिला और शख्स ने खुद को लगा ली आग
सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक महिला और पुरुष द्वारा खुद को आग लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने एक महिला, पुरुष ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली है। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला और पुरुष ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर pic.twitter.com/tnneyH30I5
— News & Features Network (@mzn_news) August 16, 2021
अचानक से उच्च न्यायलय के गेट के सामने आग लगाए जाने की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसे वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह काबू में किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों गेट नंबर डी के जरिए सुप्रीम कोर्ट में अंदर जाना चाहते थे लेकिन पर्याप्त आईडी कार्ड नहीं होने के चलते उन्हें कोर्ट परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई। तभी उन्होंने दोनों ने वहां खुद को आग लगा ली। आग लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को पुलिस वैन से ही हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए।
