Mahoba: पुलिस के उपर परिवारवालों ने किया हमला, भुजबल पर महिला के साथ मारपीट का आरोप
महोबा जनपद में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर प्रधान के परिवार ने जानलेवा हमला कर दिया। बंधक बनाकर दो सिपाहियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनकी बाइक भी छीन ली गई। आरोपी को पुलिस हिरासत से भागने के लिए सिपाहियों के साथ मारपीट हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाहियों को बचाया है।
बुंदेलखंड के जनपद महोबा (Mahoba News) अंतर्गत कुलपहाड़ कोतवाली के ग्राम बुधौरा में ग्राम प्रधान देव सिंह राजपूत के भाई भुजबल पर महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा था जिसकी शिकायत पर कोतवाली के दो सिपाही शिवम मौर्य और रविशंकर अपनी बाइक से गांव पहुंचे थे। आरोपी को पकड़ने के बाद उसके परिजन दोनों सिपाहियों पर हमलावर हो गए। आरोप है कि दोनों सिपाहियों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारा पीटा गया। उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई और उनके बिल्ले नोंच कर फेंक दिए गए।
जबकि आरोपी भुजबल राजपूत मौके से फरार हो गया। जैसे ही इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को लगी पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया इसके बाद दोनों सिपाहियों को बचाया गया।
