Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बिन्दल बाजार मे खीर का प्रसाद वितरित किया

मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है। हम सभी को जनसेवा के कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। समर्पण भाव से किये गए सेवा कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है। समय समय पर आयोजित होने वाले समाजसेवा से जुडे कार्यो में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।

नगर की पॉश कालोनी नई मन्डी स्थित बिन्दल बाजार मे स्कॉन संस्था द्वारा सभी को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप ने अपने सम्बोधन मे उक्त उदगार व्यक्त किए।

सपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि जनसेवा के कार्यो से आत्मिक शान्ति मिलती है। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे सपा महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड. मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय बाटा,गिरीश पाहुजा,नरेश बंसल, अंकित बंसल,अमित जैन,कपिल अरोरा, मनोज उत्तरेजा, जनार्दन विश्वकर्मा, शेखर त्यागी, महक सिंह, अमित शील, राहुल, मुकेश वशिष्ठ,पवन बंसल, अरविन्द गोयल, पंकज जैन, धर्मेन्द्र शर्मा,दीपक गर्ग, मातू भाई आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 16 =