उत्तर प्रदेश

Ghaziabad :खेतों का पानी टीला मोड़ इलाके की सोसाइटी में घुसा, नगर निगम के दावों की खुली पोल

Ghaziabad में बाउंड्री वॉल टूटने से टीला मोड़ इलाके की एक सोसाइटी में तेजी से पानी पहुंच गया जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

टीला मोड़ इलाके की एक सोसाइटी में बाउंड्री वॉल टूट जाने के बाद तेज रफ्तार (High Speed) से सोसाइटी में पानी दाखिल हो गया। जिसके बाद सोसाइटी के लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। काफी ज्यादा दहशत बनी हुई है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है। नगर निगम (Municipal council) और अन्य एजेंसियों की टीम को भी बुलाया गया है। गाड़ियां भी इस वीडियो में पानी के बीच में खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसा लगता है मानो गाड़ियां तैर रही हों।

बताया जा रहा है कि जो पानी सोसाइटी की बाउंड्री वॉल को तेजी से दौड़ता हुआ सोसाइटी में दाखिल हुआ है, वह खेतों में से होकर यहां पहुंचा है। सोसाइटी के बेसमेंट में भी पूरी तरह से जलभराव हो गया है। लोगों को सोसाइटी की नींव में पानी जाने का खतरा सता रहा है। वहीं प्रशासन का दावा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोसाइटी का जो वीडियो सामने आया है, लोग उसमें मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। पहली नजर देखने में सोसाइटी ऐसी लगती है मानो यहां बाढ़ आ गई हो।

कल से लगातार हुई बारिश की वजह से नगर निगम के दावों की पोल कई इलाकों में खुल गई है। सुबह ही सामने आया कि विजयनगर इलाके को शहर से जुड़ने वाले गौशाला फाटक पर भयंकर जलभराव हो गया। जिसके बाद आवाजाही बंद हो गई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 8 =