उत्तर प्रदेश

Lucknow : कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे नेता , यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक

Lucknow : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का 21 अगस्त को रात में निधन हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ उठी है। जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार (Funeral) 23 अगस्त को गंगा घाट पर होगा। इस दिन पूरे यूपी में सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Chief Minister Yogi Aditya Nath) ने कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन पर आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश भर में तीन दिन के लिए राजकीय शोक की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बताया है कि रविवार की शाम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ ले जाया जाएगा। लोगों के दर्शन के लिए वहां व्यवस्था हो रही है। अगले दिन 23 तारीख को इनका पार्थिव शरीर इनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली लाया जाएगा। यहां लोगों के दर्शन के बाद नरौरा में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने दिन के सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आज रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ आ रहे हैं।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद 11:30 बजे कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इस राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके साथ आइयें जानते हैं कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर आज कहां रहेगा कब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव देह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विधान भवन में रहेगा। इसके बाद 11 बजे से 1 बजे तक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दर्शनों के लिए रखी जाएगी। यहां श्रद्धांजलि के बाद दोपहर दो बजे शव को अलीगढ़ ले जाया जाएगा। वहां भी देह को जनता के दर्शनों के लिए स्टेडियम में रखा जाएगा। सोमवार यानि 23 को इनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अलीगढ़ के अतरौली में पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम को नरोरा में गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इनके अंतिम संस्कार वाले दिन सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया है। इसके साथ दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आज रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ आ रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =