Feature

Ayodhya में एक पर‍िवार बैगन की कर रहा है पूजा…अचरज कर रहे हैं लोग

Ayodhya: राम नगरी Ayodhya के ग्रामीण क्षेत्र बीकापुर तहसील के पछियाना गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास बागवानी में कुछ सब्जी खेती कर रखी है, जिसमें एक पेड़ बैगन का भी है. बैगन में राम लिखा देखकर लोग अचरज कर रहे हैं. बागवानी करने वाले डॉक्टर राम प्रताप सिंह एक बैगन को तोड़कर अपने पूजा स्थल पर रहकर उसकी पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है, जबकि दूसरा बैगन अभी भी पेड़ में लगा हुआ है.

यह मामला मामला थाना हैदरगंज के जाना बाजार के पछियाना गांव का है. जहां पर डॉक्टर राम प्रताप सिंह अपने घर के पास में छोटी सी जमीन पर बागवानी कर रखी है, जिसमें और सब्जियों के अलावा बैगन के पौधे भी लगाए हैं. इसमें केवल दो बैगन के फल लगे थे.

पहले एक पर राम का नाम देखकर लोग अचरज करने लगे और उसे तोड़कर पूजा स्थल पर रख दिया गया. चार-पांच दिन बाद दूसरे बैगन में भी राम नाम दिखाई पड़ा.

फिलहाल उस बैगन को अभी तोड़ा नहीं गया है, लेकिन क्षेत्र में चर्चा का विषय जरूर बन गया है. क्या वाकई में यह चमत्कार है या फिर बैगन से छेड़छाड़ करते हुए उसको किसी चीज से खुरचा गया है. जिस बैगन पर राम नाम लिखा दिखाई पड़ रहा है लोग उसे देखने के लिए वहां पहुंचने लगे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 6 =