उत्तर प्रदेश

Etawah: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट की कई घटना को अंजाम दे चुके चार शातिर बदमाश गिरफ्तार,

Etawah में इकदिल पुलिस और क्राइम ब्रांच की सयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार शतिर अपराधियों को गिरफ्तार किय है। चारो अपराधी लूट की कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। काफी दिनों से पुलिस को इनकी तलाश थी। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस की हौसला अफजाई के लिए 25000 का पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

बता दें इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद नें मुठभेड़ स्थल पर आज बताया कि क्राइम ब्रांच और इकदिल पुलिस संयुक्त रूप से इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर बाईपास पर संदिग्ध वाहनों ओर लोगों की चेकिंग करने में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की अंतर्जनपदीय लुटेरे गैंग का सरगना अभिषेक उर्फ टाइगर अपने गैंग के चार अन्य साथियों के साथ इसी रास्ते से गुजरने वाला है।

जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। मुखबिर की बताई सूचना के आधार पर जो 4 शख्स मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे उनको रोकने की कोशिश की गई। लेकिन रुकने के बजाय पुलिस टीम फायरिंग शुरू कर दी।

जिसके जबाब में क्राइम ब्रांच और इकदिल पुलिस की टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। परिणाम स्वरूप अंतर्जनपदीय गैंग का सरगना अभिषेक उर्फ टाइगर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

इसके 3 साथी मौका ए वारदात का फायदा उठाकर भाग गए लेकिन पुलिस टीम ने 1 किलोमीटर दूर जाकर के तीन अन्य बदमाशों को मानिकपुर पुलिस चौकी के पास गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार इटावा की इस मुठभेड़ में चार अंतर्जनपदीय लुटेरे गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। चारों लुटेरों से विभिन्न स्तर पर गहनता से पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस की इस मुठभेड़ में सरगना अभिषेक उर्फ टाइगर को पुलिस की 2 गोलियां लगी हैं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली लगने से घायल हुआ टाइगर पछायगाव का रहने वाला है। घायल बदमाश को इलाज के लिए मुख्यालय के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इन चारों लुटेरों के कब्जे से लूटी गई चार मोटरसाइकिले, 3 अवैध असलहे के अलावा एक चाकू को बरामद किया गया है।

पुलिस रिकार्ड ऐसा बताता है कि यह चारों लुटेरे बहुत ही शातिर अपराधी हैं। इन चारों के जरिए बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाल के दिनों में एक मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है इसी सिलसिले में इन चारों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।

क्राइम ब्रांच और इकदिल पुलिस को इस मुठभेड़ में 4 अंतर्जनपदीय लुटेरों की गिरफ्तारी पर इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस की हौसला अफजाई के लिए 25000 का पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 6 =