Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Thanabhavan: प्रशांत कनौजिया के बिगड़े बोल, कहा-सरकार आने पर डीएम-एसपी को बनाएंगे मुर्गा

मुजफ्फरनगर/शामलीThanabhavan: राष्ट्रीय लोकदल की न्याय यात्रा जनपद मुजफ्फरनगर से होते हुए शामली जनपद के थानाभवन विधानसभा में पहुंची। जहां अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने मुख्यमंत्री को हैवान बताया, तो साथ ही सरकार आने पर डीएम एसपी को मुर्गा बनाने की बात कही।

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की न्याय यात्रा निकाल रही है। राष्ट्रीय लोक दल की न्याय यात्रा जनपद सहारनपुर से शुरू होकर आगरा में समाप्त होगी। यही न्याय यात्रा मुजफ्फरनगर से होते हुए थानाभवन विधानसभा में थानाभवन कस्बे में पहुंची।

जहां थानाभवन के कार्यक्रम में अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार दलितों पर अन्याय करने का काम कर रही है।

हाथरस में एक बेटी को रात्रि में जलाया जाता है वहीं दिल्ली में मासूम के साथ रेप कर दिया जाता है लेकिन सरकार में बैठे सेंगर जैसे हैवान-गुंडे और माफिया इस सरकार को चला रहे हैं। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ हैवान है इस बार इसको गोरखपुर भेजने का काम करेंगे।

इस बार बटन नलकूप पर दबाया जाएगा और करंट गुजरात में लगेगा। वहीं उन्होंने अपनी सरकार 2022 में आने पर डीएम-एसपी को मोहल्ले में मुर्गा बनाकर खड़ा करने की बात कही।

कार्यक्रम में ही बोलते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर कई बार तीखे प्रहार किये। कनौजिया ने बताया कि उनकी यात्रा छः सूत्रीय मांगों को लेकर है इसमें हाथरस की बेटी के लिए न्याय सीवर व्यवस्था में आधुनिक मशीनीकरण की मांग, 2 अप्रैल भारत बंद मुकदमों को वापस लेने की मांग, सरकारी नौकरी में दलित और वंचितों को रखे जाने की मांग, कोरोना की बीमारी से मारे गए लाखों लोगों को 4 लाख देने की मांग की गई है।

प्रशांत कनौजिया ने अपने भाषण के दौरान कई बार तीखे तेवर अपनाते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + fifteen =