Muzaffarnagar: साप्ताहिक बंदी के दिन भी शहर में लगा जाम
Muzaffarnagar:मुजफ्फरनगर। नगर में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जिस दिन जाम न लगता हो। अब तो ये आलम हो चुका है कि साप्ताहिक बंदी के दिन भी जाम लगना आम बात हो गयी है।
जबकि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकाने अधिकाशं बंद रहती है हालांकि आज कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकाने खोली भी फिर भी दुकाने कम खुलने के कारण देखा जाये तो जाम का आलम नहीं होना चाहिए
शासनादेश के बाद से ही कक्षा 6 से 8 तक के सभी स्कूलों को खोल दिया गया है.बच्चों की स्वास्थ्य जांच के बाद ही स्कूल के अंदर प्रवेश दिया गया. आज सुबह सवेरे से ही नगर व देहात की सड़कों पर साइकल रिक्शा व अन्य वाहनों से स्कूली बच्चों की रौनक़ नज़र आई pic.twitter.com/T3vCOfIDs4
— News & Features Network (@mzn_news) August 24, 2021
लेकिन आज भी शहर की अधिकाशं सड़कों पर जाम का आलम दिखाई दिया। शहर की जिस सड़क पर भी निकलो वहां पर जाम ही जाम दिखाई दिया। जबकि आज स्कूल खुलने का भी पहला दिन था। कक्षा छह से आज स्कूल खुले जिस कारण आज बच्चे भी कोरोना नियमों का पालन कर अपने स्कूलों में गये।
स्कूलों में जाने वाले बच्चों को भी जाम का पहले ही दिन सामना करना पडा। जाम के कारण तपती गर्मी में वाहन स्वामी बेचारे अपनी बारी का इंतजार करते ही दिखाई दिये।

