News
खबरें अब तक...

समाचार

जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी ने 66 मकानों की चाबियाँ विस्थापितों को सौंपी16 Min 3 |
मुजफ्फरनगर सन 2013 के दंगा पीड़ितों में उस वक्त खुशी देखने को मिली जब विस्थापितों को अध्यक्ष जमीयत उलमा-ए-हिन्द मौलना सय्यद अरशद मदनी ने मकानों की चाबियां उनके सुपुर्द की स बुधवार को जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी ने गाँव बागोंवाली में नवनिर्मित जमीयत कालोनी में 66 मकानों की चाबीयाँ सन 2013 के विस्थापितों को सौंपी स इस दौरान मौलाना सय्यद अरशद मदनी ने कहा की हमारे पूर्वजो ने इस देश की खातिर बड़ी कुर्बानियां दी हे जिसको इतिहास कभी भुला नहीं कर सकता हे उन्होंने कहा की आजादी के लिए उलमा-ए-इकराम ने 150 तक तो लगातार कुर्बानियां दी है जिसकी मिसाल नही मिलती हे तथा अंग्रेजो ने उलमा-ए-इकराम को फांसी पर भी चढ़ाये स मौलाना मदनी ने कहा की दारुल उलूम देवबंद की स्थापना भी अंग्रेजो के खिलाफ स्वतंत्रता के सपूत पैदा करने के लिये की गयी थी स मौलाना अरशद मदनी ने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिन्द का धर्मनिरपेक्ष संविधान को बनवाने में विशेष योगदान रहा हे स मौलाना मदनी ने कहा की हम तो डटकर साम्प्रदायिकता का विरोध करते हे और साम्प्रदायिकता को देश के लिए नुकसानदेह समझते हे उन्होंने कहा की आज भी हमारे देश में नफरत की आवाज मुँह उठा रही है जोकि देश की खुशहाली व उन्नति के खतरा हे स उन्होंने कहा की पूरे देश में दंगो की एक लिस्ट बड़ी हे जिसमे हजारो बेगुनाहों की जाने चली गयी हे स मौलाना मदनी ने अब तक पचासों हजार से अधिक सांप्रदायिक दंगे देश में हो चुके हैं, असम के नीली से लेकर मुंबई के 1993 और गुजरात के 2002 के भयानक दंगों तक अत्याचार की न जाने कितनी कहानियां बिखरी पड़ी हैं, इन दंगों में मुसलमानों के जो जान-माल का नुकसान हुआ उसका अनुमान लगाया जाना भी संभव नहीं है, दुखद पहलू यह है कि दंगे की किसी एक घटना में भी कानून और न्याय की आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया गया स और किसी दोषी को सजा नहीं दी गई। यही कारण है कि समय बीतने के साथ साथ सांप्रदायिक शक्तियों का मनोबल भी बढ़ता गया । मुजफ्फरनगर के हवाले से मौलाना मदनी ने कहा की यहाँ कभी कोई दंगा नही हुआ लेकिन सन 2013 के दंगे से यहाँ भी हजारो लोग बेघर हो गये जिन्होंने अपने घरो को खौफ से छोड़ दिया था जमीयत उलमा हिन्द ने मुजफ्फरनगर दंगा पीडितो को जिले भर बसाने के उनको 466 मकानात दिए उन्होंने कहा की जमीयत उलमा तो बगैर भेदभाव से लोगो की मदद करती रही हे मौलाना मदनी ने कहा कि महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों में जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता सहायता और राहत पहुंचाने के काम में व्यस्त हैं। कोंकण के कुछ क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं, हमने उनके पुनर्वास की भी रूपरेखा तैयार कर ली है और इसके लिए दो करोड़ रुपये का फण्ड भी निर्धारित किया जा चुका है। उन्होंने अंत में कहा कि देश में प्राकृतिक आपदाओं की रूप में जब भी कोई मुसीबत आती है जमीअत उलमा-ए-हिन्द देश की जनता के साथ खड़ी नजर आती है। वैसे तो यह एक धार्मिक संगठन है लेकिन सहायता और राहत पहुंचाने का हर काम वह धर्म से ऊपर उठकर मानवता के आधार पर करती है। एकता एवं सहिष्णुता इसका मिशन है और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा इसका हमेशा से पहला उद्देश्य रहा है। प्रोग्राम का संचालन मौलाना मुस्तुफा कासमी ने किया इस मौके पर मौलाना हामिद हसन मोलना नजर मुहम्मद मौलाना कासिम मौलाना मुकर्रम अली कासमी हाफिज शेरदीन मौ०असिफ कुरैशी बुढ़ाना के अलावा समस्त मकानों की चाबी पाने वाले विस्थापित मौजूद रहे।

 

पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया1 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफरनगर द्वारा चलाये जा रहे एनबीडब्ल्यू में वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी सम्बंधित अभियान के दौरान, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन उम्मेद कुमार यादव के निर्देशन में एक वांछित अभियुक्त को उसके मस्कन गली न० ५ महमूदननगर थाना सिविल लाइन मु०नगर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पूछताछ में मौ० अब्बास पुत्र युनुस निवासी गली न० ५ थाना सिविल लाइन मु०नगर उम्र-४४ वर्ष बताया जिसे गली न०-०५ महमूदनगर थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर (मसकन से) गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम उ०नि० चतर सिंह, है०का० ४१५ सुनील शामिल रहे।

 

युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका मिला
रामराज। युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख कर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार रामराज क्षेत्र के जंगल मे करीब 35 वर्षीय युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर मे स्थानीय पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान करने का प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पुटठी इब्राहिमपुर निवासी करीब 35 वर्षीय नसीम पुत्र असगर के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक नसीम द्वारा गृह कलह के कारण की गई आत्महत्या की खबर से मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। कुछ ही देर मे परिवारजन एवं पडौसी टै्रक्टर-ट्रालियों मे सवार होकर मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा2 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मुजफ्फरनगर से जुडे शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आहवान पर महावीर चौक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रागण मे एकत्रित हो शिक्षकों की समस्याओं से जुडे 17 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर धरना दिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार को सौंपा।
डीआईओएस को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन आसन्न है। आप उदारता के साथ प्रदेशवासियों के प्रति सबका साथ सबका विकास की भावना से ओेत प्रोत होकर संवेदनशील रवैया अपनाकर सभी वर्गो की अनेक मांगो को पूर्ण कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से पुराने समय से लम्बित मांगो को विध्यान सभा निर्वाचन से पूर्व पूर्ण कराने की मांग की। शिक्षक संघ ने मांग की कि शिक्षक समुदाय का निश्चित मत है कि एन.पी.एस.अिर्ात नई पेंशन योजना शिक्षक की वृद्धावासी में जीवन स्तर के साथ यापन करने योग्य नही है जिस जीवन स्तर पर शिक्षक निवृत हो रहा है। अतः मांग की जा रही है कि पुरानी पेंशन ही वृद्धावस्था का समुचित जीवन स्तर बनाये रखने का माध्यम है। वही पुरानी पेंशन बहाल करें।
2-सभी शिक्षकों को निःशुक्ल चिकित्सा सुविधा अनुमन्य की जाये।
3- वित्तविहिन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य करने के लिए समान वेतन के आधार पर वेतन समानता व शर्तें लागू की जायें।
4-शिक्षकों के स्थानान्तरण की नीति का सरलीकरण करते हुए उसमें आवश्यक संशोधन कर ऐसी स्थिती सुनिश्चित कराया जाये कि शिक्षक अपनी सुविधानुरूप वांछित स्थान पर अपना स्थानान्तरण करा सकें।
5-विद्यालयों मे कार्यरत कम्प्यूटर तथा व्यावसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप मे शिक्षण कार्य करें तथा उन्हे समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धान्त के आधार पर वेतन अनुमन्य किया जाए।
6-सहायिक विद्यालयांं में मान्यता की धारा 7-क-के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को उच्चतम न्यायालय के दिए गए निर्देशो के अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था के अर्न्तगत समान वेतनमान देने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। शिक्षको ने इस सम्बन्ध मे 17 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वालो मे उ.प्र.मा.शिक्षक संघ, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष शिवकुमार यादव, कोषाध्यक्ष संजीव जावला, जिला मंत्री हेमन्त कुमार बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

 

मंसूरपुर में पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार3 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी मंसूरपुर के पी सिंह व एसआई ब्रह्मजीत सिंह व उनकी टीम ने मुठभेड़ के दौरान हाईवे लूट करने वाले दो बदमाशों को घायल कर दबोचा है। बदमाशों से मुठभेड में सिपाही मोनू चौधरी भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए।
मंसूरपुर पुलिस ने हाइवे पर लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लूटेरे/डकैत अभियुक्त को मंसूरपुर पुलिस ने घायल कर किया गिरफ्तार। अवगत कराना है कि रात्रि को समय करीब ०१.३५ बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाइवे के किनारे बैठे व्यक्तियों को मदद के बहाने अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। उनका अनियन्त्रित होकर ओटो पलट गया था। सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा वैरियर लगाकर उक्त गाडी की सघनता से चैकिंग की गयी तथा थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा रात्रि में ही दौराने पुलिस कार्यवाही पुरा जाने वाले रास्ते से दो शातिर लुटेरे/डकैत अभियुक्तों को घायल/गिरफ्तार किया गया। दौराने पुलिस मुठभेड़ आरक्षी मोनू भी घायल हो गया। घायल आरक्षी व अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ में पलड़े गये बदमाशों के नाम जान मौहम्मद पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम मिलक थाना सरधना जनपद मेरठ व इमरान पुत्र महरूद्दीन निवासी ग्राम मिलक थाना सरधना जनपद मेरठ बताये जा रहें हैं।जिनके कब्जे से मंसूरपुर पुलिस ने एक पिस्टल मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस ३२ बोर, एक तमंचा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस ३१५ बोर, एक स्विफ्ट डिजायर कार तथा लूटा गया एक पर्स जिसमें ३००० रूपये व आईडी रखी हुई थी बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार घायल व गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के लूटेरी प्रवृत्ति के अपराधी हैं, जिन पर लूट,डकैती, गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में आधा-आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा4 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीआईसी मैदान से इकट्ठे होकर प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे जहां रास्ते में प्रशासन द्वारा बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर उन्हें समझाया बुझाया गया हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है हम पांच सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे हैं वही प्रदर्शन करने में हिन्द मजदूर किसान समिति के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि किसानों की खुशहाली के लिए गन्ने का रेट बढ़ाया जाना चाहिए और समय पर भुगतान हो ट्यूबवेल का बिल माफ और घर का बिल हाफ हो आज उत्तर प्रदेश का किसान बछड़ों की समस्या से ग्रस्त है बछड़ों की बढ़ती संख्या से फसल बर्बाद हो रही है गौशाला का निर्माण कराया जाए किसान अपने जीवन में केवल एक बार ही ट्रेक्टर नही ले पाता है अतः किसान के ट्रैक्टर पर प्रतिबंध ना लगे चाहे वह ५० साल पुराना हो कंपनियां न्यूनतम समर्थन मूल्य द्वह्यश्च में छोटे व्यापारियों से माल खरीदे और उन्हें एमएसपी पर छूट मिले हिन्द मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर हमारी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो हम सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करेंगे वही प्रदर्शन करने में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

माल्यार्पण कर स्वागत किया5 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का मुज़फ्फरनगर आगमन हुआ और मुज़फ्फरनगर के सभी व्यापारियों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात मुज़फ्फरनगर नगर इकाई के सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर से अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र मित्तल एवं नगर महामंत्री पद पर सुमित गर्ग को निर्वाचित किया। दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया उपरान्त उपस्थित व्यापारियों ने मालाओं से लाद दिया, तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने सभी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सम्बोधित किया। सभा में मुख्यरूप से अमित गर्ग, अनिल कंसल, हर्षवर्धन जैन, जयवीर सिंह, ओमकार अहलावत, राकेश अग्रवाल, नरेन्द्र मित्तल, सुमित गर्ग, प्रमोद गोयल, अजय गर्ग, राजीव गुप्ता, सोहन लाल गर्ग, राजीव सिंघल, राजकुमार तायल, सत्यवीर वर्मा, संजीव अग्रवाल, चौधरी शिवकुमार, सुनील सैनी आदि अनेकों व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल व सुमित गर्ग नगर महामंत्री को फूल मालाओं से लाद कर खुशी का इजहार किया तथा अभिनदंन व स्वागत किया।

जीआईसी मैदान का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी हेतु राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान का जनपद के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक चर्चा करते हुए रुट प्लान व पार्किंग हेतु स्थल चयन किया। भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक शहरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी, चरण सिंह टिकैत, अनुज बालियान, सर्वेंद्र राठी इस मौके पर मौजूद रहे।

दिनदहाडे बाइक सवार बदमाशों ने 45 हजार लूटे
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकूलर रोड पर क्रांति सेना के महासचिव से दिनदहाडे बाइक सवार बदमाशों ने ४५ हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चौक कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वसुंधरा कालोनी निवासी देवेन्द्र चौहान क्रांति सेना में महासचिव के पद पर कार्यरत है। देवेन्द्र चौहान ४५ हजार रुपये लेकर गाडी की किस्त जमा करने के लिए जा रहे थे। जब वह थाना सिविल लाइन के सरकूलर रोड पर एमजी पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे तो तीन बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए ४५ हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की जानकारी उसने संगठन के पदाधिकारियों व पुलिस को दी। दिनदहाडे लूट की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चौकिंग भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चौक कर रही है। इस संबंध में थाने पर अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न7 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला अधिकारी द्वारा ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड के बारे में विश्लेषण किया गया एवं प्रत्येक डॉक्टर को अपने संबंधित सीएचसी एवं पीएचसी के वार्ड में भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल को मॉडर्न अस्पताल बनाने का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी ने मुख्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में सिटी स्कैन संचालकों द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायतें प्राप्त हो रही है ऐसे संचालकों के विरुद्ध जांच कराई जाए एवं नियम विरुद्ध चार्ज लिए जाने पर सेंटर को सील किए जाने की कार्रवाई करें। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

फैक्ट्री के पानी से पूरा इलाका दूषित, कार्यवाही की मांग8 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। खांजापुर बुढ़ाना रोड़ पर स्थित कैमिकल फैक्ट्री से निकलने वलो धुएं और रिसने वाले पानी के कारण पूरे क्षेत्र में जनता आहत हो चली है। जिला पंचायत सदस्य अमरकांत मलिक उर्फ चीकू ने रूड़की रोड पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि खांजापुर में कैमिकल फैक्ट्री पूर्व में 90 टन में पास थी तब यहां आबादी नहीं थी। अब आबादी बढ़ने के साथ-साथ ही फैक्ट्री का प्लांट ढाई सौ टन कर दिया गया है। फैक्ट्री के पानी से पूरा इलाका दूषित हो गया है। पानी पन्द्रह दिन बाद पीला पड जा रहा है और पीने योग्य नहीं रहता। फैक्ट्री से निकलने वाली गैस के कारण लोगों को सास लेने में भी कठिनाई हो रही है। अनेक लोग कैंसर का शिकार हो रहे है। अमरकांत मलिक ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलम्ब इस फैक्ट्री को यहां से स्थानान्तरित कराया जाये। इस मामले को लेकर पिछले तीन दिन से पुलिस चौकी के सामने धरना दिया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के लोगों ने घोषणा की है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 29 अगस्त को दोपहर बाद बुढाना मार्ग जाम कर दिया जायेगा। इस क्षेत्र में नया गांव मंधेडा, खांजापुर, कांशीराम कालोनी, रूकनपुर आदि गांव आ रहे है जो पूरी तरह से पीड़ित है। पत्रकार वार्ता में देशपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, राजीव, शुभम, शिवा, पप्पू पंडित, सुनील, अमरपाल, रवि बालियान, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

करोड़ों रुपयों के घोटाले को लेकर ज्ञापन सौंपा9 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि आम आदमी पार्टी सांसद श्री संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले का भण्डाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष २०२०-२१ में राज्यों को १ लाख २० हजार करोड़ का आवंटन किया गया था। किंतु, इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किए गए लगभग हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पानी पँहुचाने हेतु पाइप सप्लाई का कार्य र्रश्मि मटेलिक्स नामक ऐसी कंपनी को दिया गया है जो केंद्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो के अनुसार फ़र्जी निवेश तथा फ़र्जी शेल कंपनियाँ बनाने में भी लिप्त है एवं निकृष्ट पाइप बनान का इतिहास भी रहा है साथ ही देश के ८ राज्यों तथा सेना के द्वारा इस कंपनी को भ्रष्टाचार एवं निम्न गुणवत्ता के कारण ब्लैक लिस्टेड किया हुआ है। और तो और उत्तर प्रदेश राज्य में भी योजना के कार्यकारी निदेशक, यूनिट कोऑर्डिनेटर, परियोजना प्रबंधक तथा पूर्व मुख्य अभियंता ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा है कि इस कंपनी द्वारा बनाए गए पाइप मानकों के अनुरूप नहीं है। इन सब तथ्यों के बावजूद भी राज्य जल शक्ति मंत्री द्वारा नियमों को ताक पर रखकर रश्मि मटेलिक्स कंपनी को पाइप सप्लाई का कार्य दे दिया गया है। जिला संगठन प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में भारी आर्थिक अनियमिततायें सामने आयी है, जो कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा भ्रष्टाचार के कारण लगभग राज्य में मिशन के हर कार्य के लागत सामान्य से ३०प्रतिशत से ४०प्रतिशत तक बढ़ गई है। वहीं थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन के लिए भी यूपी सरकार ने १.३३प्रतिशत धन खर्च किया है जबकि केरल ने ०.०४प्रतिशत और चेन्नई ने ०.१५प्रतिशत में ही इसे संपन्न कर लिया। इस तरह से उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारी आर्थिक अनियमितता एवं भयानक भ्रष्टाचार सामने आया है। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया है कि इस अतिगंभीर मामले को सीबीआई को सौंप कर जांच करवाएं, जिससे दोषियों को सख्त सजा मिले इस अवसर पर जोगिंदर सिंह बांकुरा, वसी खैरी, जयवीर ठाकरान, मुसद्दीलाल अनुराग अहलावत, कुलदीप तोमर, बिलाल राणा, शहजाद नबी जैदी एडवोकेट कैसर, राज सिंह रहबर ज़ैदी, जावेद वरुण, शाहनवाज, नईम, इदरीस तावली आदि बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक पहुंचे उपनिदेशक पंचायत, सहारनपुर हरीकेश बहादुर ने अधिनस्थो के साथ आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहारनपुर से चलकर आज दोपहर के वक्त ब्लॉक सदर कूकडा पहुंचे उप निदेशक पंचायत, सहारनपुर हरीकेश बहादुर ने डीपीआरओ, बीडीओ सदर नेहा शर्मा के साथ पंचायत भवन मे कार्यालय स्थापना, अन्त्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय संचालन के सम्बन्ध मे एडीओ पंचायत प्रेमसिह व ग्राम सचिवो के साथ बैठक की। इस दौरान डीडी पंचायत हरीकेश बहादुर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

शिवसेनिकों ने सेना भर्ती को लेकर ज्ञापन सौंपा12 Min 8 |
मुज़फ़्फ़रनगर। पिछले २ वर्षों से जनपद मुजफ्फरनगर में होने वाली सेना भर्ती पर रोक लगी हुई है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद से ही जनपद में होने वाली सेना भर्ती पर रोक लगी हुई है, जिसे अब हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिक ने देश के रक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को सौंपा। जिसमे यह मांग की गई कि पिछले २ वर्षों से मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेना की नई भर्ती पर रोक लगी हुई है जिसे अब हटाकर सेना की नई भर्ती शुरू कर देनी चाहिए। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि ष्मानते हैं कि पिछले २ वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण सेना की भर्ती पर रोक लगी हुई है मगर अब जब हालात धीरे-धीरे सही हो रहे हैं, देश के तमाम गतिविधियां चालू है तो फिर क्यों सेना की भर्ती रुकी हुई है? जब देश में तमाम तरह की गतिविधियां चालू रह सकती है तो सेना की भर्ती क्यों नहीं की जा रही है? लाखों युवकों का सपना होता है कि वह देश की सेना में जाकर अपना सपना साकार करें और देश के लिए समर्पित रहे। सेना भर्ती रुकने से युवा बेरोजगार है यदि सेना भर्ती निरंतर समय पर होती रहेगी तो हमारे देश की सेना को बल मिलने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए बिट्टू सिखेड़ा ने आगे कहा कि यदि १ सप्ताह के अंदर सेना भर्ती पर सरकार का कोई जवाब नहीं आता तो वह जिला अधिकारी कार्यालय पर कर्मिक अनशन/धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से राजकुमार डहारिया,सूरज सेठी, विशाल त्यागी,जिला प्रमुख विद्यार्थी सेना विकास पाल, सुमित कुमार, विलास बालियान, विपिन बालियान,चौधरी उत्सव शेखर, रोबिन बालियान, हिमांशु अहलावत, आकाश कश्यप, रितिक मलिक, शुभम पहलवान, अरुण बाला, हिमांशु, सुमित, अंकित,रोबिन,कुलदीप बालियान, अंकुर शर्मा, लखन बालियान, बादल बालियान,सौरव पवार, शुभम पंवार, राहुल,भानु चौधरी, राहुल प्रजापति,संदीप ठाकुर,काला पंवार, दीपक पंवार व सचिन पंवार आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

24 वाहनों की निलामी हुई
मुजफ्फरनगर। १५ वर्षों(२००६) से थाने पर पडे २४ वाहनों का निस्तारण किया गया। थाना मन्सूरपुर पर १५ वर्षों (वर्ष-२००६) से अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल/लावारिस एवं सीज शुदा २४ वाहनों की निलामी कराकर निस्तारण कराया गया। जिसमें ०३ चार पहिया वाहन २१ दो पहिया वाहन शामिल रहे।

 

जनपद में बढ रही चोरी की घटनाओं को लेकर रोष
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जनपद मुज़फ्फरनगर सहित उत्तर प्रदेश के अनेकों जनपदों में किसानों के नलकूपों से हो रही बिजली के उपकरणों की चोरियों हो रही होने की घटनाए लगातार हो रही है, इन जनपदों में कुछ नलकूपों पर तो लगातार दो-तीन बार चोरी की घटनाये हुई है। इन चोरियों से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है और उनके खेतों की समय से सिचाई भी नही हो पाती है। जनपद मुज़फ्फरनगर सहित उत्तरप्रदेश के अनेकों जनपदों में किसानों के नलकूपों से हो रही बिजली के उपकरणों की चोरियां होने पर किसान तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग करते रहते है, लेकिन अधिकतर मामलों में या तो तहरीर लेकर रख ली जाती है या दर्ज होने पर कुछ समय बाद अंतिम रिपोर्ट ही लग जाती है। ये सक्रिय नलकूप चोर गिरोह आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस चोरों को पकड़ने व् घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। आए दिन हो रही घटनाओं से ग्रामीण बहुत परेशान है। किसान बेबस होकर आर्थिक तंगी के बाद भी पुनरू अपने नलकूप पर बिजली के उपकरण लाकर अपना नलकूप चालू करता है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन का अनुरोध है कि जनपद मुज़फ्फरनगर सहित उत्तरप्रदेश के अन्य जनपदों में, जहाँ पर किसानों के सिचाई के नलकूपों पर बिजली के उपकरणों की चोरियों होने की घटनाए हो रही है, वहाँ विशेष अभियान चलाकर उन्हें रोकने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

 

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता की तानाशाही को लेकर उद्यमियों में गुस्सा
मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता की तानाशाही को लेकर उद्यमियों में गुस्सा है। उनका आरोप है कि उक्त अधिशासी अभियंता ने पूरी तरह उद्यमियों को अंधेरे में रखकर जिस तरह कार्रवाई की है उससे उद्यमियों को जो नुकसान हुआ है उसके लिए उक्त अधिकारी जिम्मेदार है। ऐसे में इस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उद्यमी कर रहे हैं।
गत दिवस सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के आदेश पर फैक्ट्रियों में की गई तोडफोड को लेकर आर्य समाज रोड स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर बुलाई गई बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने उद्यमियों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। इस दौरान उद्यमियों ने राज्यमंत्री के सामने ही अधिशासी अभियंता और उद्यमियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। हालांकि इस दौरान अपनी सफाई देते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने अपनी गलती स्वीकार भी की। मामला सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरि शर्मा के नेतृत्व में १६ अगस्त को एटूजेड कालोनी रोड से आगे रजवाहे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाते हुए उद्यमियों पर फैक्ट्री के अंदर रजवाहे की भूमि को दबाने का आरोप लगतो हुए मेरठ रोड पर स्थित करीब १२ फैक्ट्रियों की दीवारों को अवैध अतिक्रमण बताते हुए जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया था। इसे लेकर उद्यमियों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस अथवा नपाई किए सिंचाई विभाग ने यह कार्रवाई की है। इससे उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर का कहना है कि उद्यमियों को आज तक नहीं बताया गया कि कितना और कहां अतिक्रमण है। उनका कहना है कि उक्त नाला करीब पचास साठ साल पुराना है और इसके एक तरफ कारखाने और दूसरी ओर खेत हैं। सिंचाई विभाग का कहना है कि कागजों पर नाले की चौडाई ३० फीट है, जबकि वास्तव में यह २९ फीट रह गई है। विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि इसे लेकर २०१० में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। उद्यमियों का कहना है कि विभाग की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद एक बार भी कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा और ना ही अपने दावे को साबित करने के लिए मौके पर नपाई का काम कराया। कोर्ट में तब से इस मामले में केवल तारीख लग रही हैं। मंत्री द्वारा पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता ने मार्च २०२० का एक पत्र भी दिखाया जिसमें अतिक्रमण की बात कही गई है। उनका गुस्सा इस बात पर है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर नपाई कराने का झूठ बोलकर नादिरशाही फरमान जारी करते हुए जेसीबी लेकर एक दर्जन फैक्ट्रियों की दीवारों को तोड दिया गया। इस मामले में संबंधित कारखानों को कोई नोटिस देने या उनका पक्ष जानने तक का प्रयास नहीं किया गया। ना ही मौके पर अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई की गई। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने भी उक्त अधिकारी झूठ बोलते रहे। हालांकि जब उनके स्टाफ ने नपाई ना कराने की बात स्वीकार की तो उन्होंने अपनी गलती मानी। हालांकि इसके बाद भी वह लगातार उद्यमियों से अभद्रता करते रहे। इसे लेकर नोंकझोंक हुई, लेकिन राज्यमंत्री तथा तमाम उद्यमियों ने ही स्थिति को संभाला।
आईआईए के पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता की कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित और एक तरफा है। इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग की भूमि पर बडे पैमाने पर खुद विभाग के अधिकारी कब्जे कराते हैं। इसके अलावा रजबाहों की सफाई तथा दूसरे नाम पर करोडों रुपये डकारे जाते हैं। इसकी जांच की जानी चाहिए।

 

11 सिंतंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक का आयोजन, दिए दिशा-निर्देश14 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सलोनी रस्तोगी ने बताया जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 11.09.2021 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत के विश्राम कक्ष में पुलिस अधीक्षक देहात, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व ए0आर0टी0ओ0 के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सलोनी रस्तोगी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बैठक में उपस्थित अतुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक देहात, विनय गौतम, क्षेत्राधिकारी बुढाना, राकेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खतौली, तथा विनीत कुमार मिश्रा ए0आर0टी0ओ0 से अपेक्षा की गयी कि वह दिनांक 11.09.2021 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान से सम्बन्धित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित करने का प्रयास करें। जिससे दिनांक 11.09.2021 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें।

 

27 अगस्त को होगा कोविघ्ड मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन, सीएमओ ने की सहयोग की अपील
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि दिनांक 27 अगस्त यानि शुक्रवार को जनपद में एक विशाल कोविड मेगा टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। जिसमें 18 वर्ष की आयु से अधिक के समस्त लाभार्थियों को प्रथम डोज एवं बूस्टर डोज से आच्छादित की जाएगी। जनपद के समस्त संस्थाएं, क्लब, पंजीकृत ट्रस्ट, धार्मिक, सामाजिक व अन्य पंजीकृत संस्थाएं, नागरिक, सोसाइटी, विभिन्न मोहल्लों की कॉलोनियों की नागरिक वेलफेयर सोसाइटी, एनजीओ, व अन्य समस्त प्रकार की अन्य संस्थाएं जैसे महिला संगठन, यूथ संगठन, एनसीसी संगठन, कॉलेजों के एनएसएस संगठन, स्काउट और गाइड संगठन कॉलेजों के रोवर रेजर संगठन, नेहरु युवा संगठन के यूथ दल पुस्तकालय संगठन, विभिन्न समितियां, पीआरडी विभाग के युवा क्लब, मंगल दल, विभिन्न खेल समिति, स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट स्कूलों के संगठन शिक्षक शिक्षिकाओं के विभागीय संगठन, शिक्षक संघ कर्मचारी संगठन, कर्मचारी संघ, विभिन्न प्रकार के क्लब, चिकित्सक, इंजीनियर, अधिकारी संगठन, शुगर मिल संगठन, समस्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और जनपद के समस्त बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक, प्रतिनिधियों,धार्मिक कार्यकर्ताओं एवं सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों के अध्यक्षों से विनम्र निवेदन है कि अपने-अपने क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(ग्रामीण एवं शहरी )तथा हेल्थ पोस्ट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क एवं समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों के लिए जगह-जगह कैंप का आयोजन कराने में अपना सहयोग प्रदान करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का सहयोग टीकाकरण विभाग जनपद मुजफ्फरनगर को पूर्व की भांति मिलता रहेगा।

 

डीएम के निर्देश पर बुढाना तहसील के अन्तर्गत रसूलपुर जाटान गांव से हटवाया गया अवैध कब्जा
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार, तहसील बुढाना के अन्तर्गत ग्राम रसूलपुर जाटान के खसरा संख्या 239 रकबा 550 मीटर पर भू-माफियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए चकरोड से अवैध अस्थाई कब्जा हटवाया गया। जिसके बाद अब चकरोड निर्बाध रूप से चल रही है। इस दौरान मौके पर लेखपाल व कानूनगो द्वारा भू-पैमाइश करते हुए चकरोड से पूर्णरूप से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eleven =