सोई हुई बहन के साथ की वहशियाना हरकत
मुजफ्फरनगर। यहां घर में भी युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। मुजफ्फरनगर थाना क्षेत्र में रात को घर में घुसे ममेरे भाइयों ने तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जाग हो जाने पर आरोपी पीड़िता के पिता को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
मुंह दबाकर ले गए कमरे के भीतर-भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार देर रात्रि घर के बरामदे में सोया हुआ था। पीड़ित परिवार के अनुसार रात करीब एक बजे छपार के तेजलेहड़ा निवासी दो ममेरे भाई दबे पांव घर में घुसे और बरामदे में सोई किशोरी का मुंह दबाकर तमंचे के बल पर कमरे के भीतर ले गए।
आधी रात को घर में घुसे ममेरे भाईयों ने सोई हुई बहन के साथ की वहशियाना हरकत
दोनों ने किशोर से बारी-बारी दुष्कर्म किया। आहट होने पर पिता ने अंदर जाकर देखा तो किशोरी बदहवास पड़ी थी। शोर मचाने पर मोहल्ले में जाग हो गई और लोगो की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी पिता को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
