Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक ट्रेन की चपेट में/गंगनहर में मिला शव

2 12 |खतौली। ट्रेन की चपेट मे आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार खतौली रेलवे टै्रक पर किसी अज्ञात युवक का शव पडा देख कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस मामले की जानकारी थाना जीआरपी पुलिस को दी। मामला संज्ञान मे आते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंंच गई। जीआरपी पुलिस ने खतौली थाना क्षेत्र घटना स्थल होने पर खतौली कोतवाली पुलिस को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान करानी चाही तो शव की शिनाख्त अभिषेक पुत्र देवेन्द्र के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के पaरिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को यह दुखभरी खबर मिली तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य लोग कुछ ही देर मे खतौली पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

गंगनहर में मिला शव3 8 |
खतौली। गंगनहर मे शव बहता देख कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार खतौली गंगनहर मे नहा रहे ग्रामीणो मे आज दोपहर उस समय कौतूहल बन गया कि जब नहर मे नहा रहे लोगो ने देखा कि नहर मे किसी अज्ञात महिला का शव बहता आ रहा है। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान ना हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − five =