समाचार
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है विभाग-सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग हुआ पंगू
मुजफ्फरनगर। मोदी-योगी की सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है। परन्तु किसानों को सिंचाई एवं जल संशाधन उपलब्ध कराने वाले विभाग में कर्मचारी भी नहीं है। प्रश्न यह है कि ऐसे में किसानों की आय दोगुनी हो पाना कैसे संभव है।
जनपद में सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग का कार्यालय विकास भवन में स्थित है जिसमें कई वर्षो से स्टाफ के नाम पर केवल तीन-चार कर्मचारी ही नियुक्त है इस विभाग के अधिसाशी अधिकारी एमपी शर्मा के पास वर्तमान में कई जिलों का चार्ज है इस कारण उनके कमरें में ताला ही लगा नजर आता है एवं फील्ड स्टाफ न होने के कारण किसानों की सुविधा के लिए कोई काम नहीं हो पा रहा है। अधिसाशी अभियंता सिंचाई एवं जल संशाधन एमपी शर्मा ने फोन पर बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी के बारे में शासन को कई बार लिखा जा चुका है परन्तु शासन ने यहां कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की है। मेरे पास कई जिलों का चार्ज होने की वजह से मैं रोजाना मुजफ्फरनगर कार्यालय पर बैठने में असमर्थ हूं।
गृह क्लेश के चलते महिला ने अपनी ७ साल की बेटी सहित खाया जहर
!उपचार के दौरान दोनों माँ बेटी की मौत परिजनों में मचा कोहराम।।

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर । जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना मंसूरपुर अंतर्गत गांव नरा में एक महिला ने ग्रह कलह के चलते अपनी ७ वर्षीय पुत्री के साथ खाया जहर, महिला के जहर खाने की सूचना पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे मोके पर जहां दोनों माँ बेटी को लेकर जिला अस्पताल भागे वहीं घटना की सूचना थाना मंसूरपुर पुलिस को भी दी गई। उधर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों माँ बेटी की हुई दर्द नाक मौत दोनों की मौत से ग्रामीणों में फैली सनसनी । तो वहीं एक साथ दो मौतों से परिवार में भी मचा हड़कम्प।मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। महिला की सुबह पति के साथ किसी बात को लेकर हुई थी बहस पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया । दोनों मां बेटी की पहचान ग्राम नरा की मीनू शर्मा पत्नी सुनील शर्मा व उसकी पुत्री ७ वर्षीय खुशी के रूप में हुई है । पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों मां बेटी ने जहर का सेवन किया गया था जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां मीनू शर्मा व् उसकी पुत्री की उपचार के दौरान मौत हो गई है । मृतका के परिवार जन मृतका के पति पर जहर देने का आरोप लगा रहे हैं उक्त प्रकरण में पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा की घटना।।
अनार से भरी जीप कार में पीछे से आ रही पिकप ने मारी टक्कर जीप चालक की मौत
पुलिस ने किया मामला दर्ज
मुज़फ्फरनगर /मंसूरपुर। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित धोला पुल पर आगे चल रही अनार से भरी जीप कार में पीछे से आ रही बोलेरों पिकअप ने मारी जोर दार टक्कर हुई टक्कर लगते ही जीप चालक घम्भीर रूप से घायल हो गया आस पास से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस के साथ ही यूपी १०० डायल को भी दी जहां सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरन्त ही मोके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
थाना मंसूरपुर पुलिस के अनुसार मामला प्रातः समय करीब ६ः०० बजे का है धोला पुल ठ्ठद्ध-५८ पर मुजफ्फरनगर से मेरठ की तरफ टाटा जीप नंबर क्क १२एटी १०५७ में अनार भरकर जा रहे चालक को पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप नंबर यूपी १५ बीटी ६७०६ के ड्राइवर नाम पता अज्ञात द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाकर पीछे से टक्कर मार दी गई। जिससे टाटा जीप उपरोक्त के चालक को गंभीर चोटे आई जिसे सरकारी अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई है मृतक की पहचान मोहम्मद फुरकान पुत्र इरफान निवासी मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की गई जिस संबंध में थाना मंसूरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या २१३ /१९ धारा २७९ /३०४ ए/ ४२७ भादवी पंजीकृत हो चुका है कि पंचायत नामे की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है ।।
बच्चा गायब होने से हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला न्याजूपुरा में अपनी मां के साथ नानी के घर आया हुआ आठ माह का बालक सोते समय गायब हो गया। घटना से पुलिस में हडकम्प मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस लापता बालक की तलाश में भागदौड कर रही है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलडी निवासी शेखर की पत्नी अपने आठ माह के पुत्र अली के साथ अपनी मां के घर न्याजीपुरा आयी थी। बीती रात्रि वह अपने पुत्र को साथ लेकर आयी हुई थी। आज सवेरे वह जागी तो उसका पुत्र बिस्तर से गायब था। लापता बालक को इधर उधर तलाश किया गया लेकिन उसका केई सुराग नहीं लगा। तब मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश में जुट गये। जानकारी पाकर सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस लापता बालक की तलाश में भागदौड कर रही है घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
सडक हादसे में दो की मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे महिला सहित दो लोगो की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया। दिन निकलने के साथ हुए सडक हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चांदपुर निवासी अमित उर्फ छोटू पुत्र शिवकुमार अपने आईसर टै्रक्टर-ट्राली द्वारा पौराणिक तीर्थ स्थली शुक्रताल से दर्शन कर सुबह करीब पांच बजे 15-20 व्यक्तियों महिलाओ व बच्चो के साथ दर्शन कर अपने ग्राम नावला वापिस लौट रहा था कि ट्राली सवार ये सभी लोग जैसे ही मंसूरपुर हाईवे एनएच-58 गांव नावला के समीप पहुंचे कि इसी बीच खतौली की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे कैंटर के अनियन्त्रित हो जाने से ट्रैक्टर ट्राली चला रहे अमित उर्फ छोटू व उर्मिला पत्नि होराम निवासी नावला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे मे ट्राली मे सवार अंकित पुत्र रामकुमार, बब्ली पत्नि बब्लू, अरूण पुत्र बब्लू, जसवंत पुत्र अमित अर्जुन पुत्र सतबीर मोनू पुत्र राजकुमार मोनी पत्नि अर्जुन रितु पत्नी रणवीर सरला पत्नि राजकुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा मृतको के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। दुखद खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
कलयुगी पुत्रों ने की पिता से मारपीट
मुजफ्फरनगर। भोपा में कलयुगी पुत्रों ने अपने पिता को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
भोपा निवासी कुलवेंद्र ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पुत्र उसके साथ मारपीट करते है।पीडित का आरोप है कि आज भी उसके पुत्रों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीडित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
झूठ बोलकर फसांने के आरोपी के किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिले में हो रही हत्या लूट चोरी जैसी घटनाओं की झूठी पुलिस को सूचना देने वालो के खि़लाफ़ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाएं जाएगी ओर जो लोग झूठी सूचना देकर मोबाईल बन्द कर लेते हैं उनके खिलाफ भी मुकदमा लिखकर जेल भेजेगें। प्रेस वार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल आंतिल ने बताया कि हंड्रेड डायल को फोन करके सूचना दी कि मुझ को अंकुर पुत्र विनोद निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी थाना नई मंडी को किसी अज्ञात ने गोली मार दी जिस पर डायल हंड्रेड वह थाना नई मंडी प्रभारी संतोष कुमार सिंह वे उप निरीक्षक सर्वेश शर्मा हेड कॉस्टेबल कौशल कॉस्टेबल मनोज मौके वारदात पर पहुंचे और तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया ओर डॉक्टरी कराई जिस पर थानाप्रभारी सन्तोष कुमार सिंह को संदेह हुआ और थानाप्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने एस आई सर्वेश शर्मा व उनकी टीम को इस गोली कांड मामले में लगाया तो इस घटना में कुछ और ही सामने आया अंकुर पुत्र विनोद निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी ने मनगढ़त कहानी रचकर अपने ऊपर स्वंम गोली चलाई जिससे वह प्रेम प्रषंग में फेल हुआ था तो उसी के परिवार वालो को फंसाने के षडयंत्र रचकर उन्हें दबाव बना सके लेकिन थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह व एस आई सर्वेश शर्मा की पैनी नजर से बच नही पाया ओर दूध का दूध और पानी का पानी थानां नई मंडी पुलिस ने कर दिखाया तथा वही शातिर अंकुर के खिलाफ पूर्व में भी एक दर्जन मुक़दमे दर्ज बताये जा रहें है तथा व हिस्ट्रीशीटर भी हैं पकड़े गए शातिर अपराधी से एक तमंचा ३२ बोर मेयर खोखा कारतूस ३२ बोर भी पुलिस ने बरामद किया है ।
शातिर को मोबाइल, तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थानां नई मंडी चौकी प्रभारी ग़ांधी कॉलोनी धीरज सिंह को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को चोरी के एक मोबाईल एवं एक तंमचे व २ जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार जहां पकड़े गए शातिर मोबाईल चोर को मुखबिर की सूचना पर नसीरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया जो किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में खड़ा था जब पुलिस को आता देख भागने लगा तो चौकी इंचार्ज गांधी कॉलोनी धीरज सिंह व कॉस्टेबल मोनी शर्मा ने घेरकर दबोच लिया,पकड़े आरोपी की जब तलासी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा ३१५ बोर व दो जिंदा कारतूस पुलिस ने मौके से बरामद किए तो वही पूछ ताछ में उसने बताया कि एक मोबाइल भी उसने चोरी किया था जो पुलिस ने उससे बरामद भी कर लिया पकड़े गए शातिर मोबाइल चोर का नाम अभिषेक पुत्र सुशील निवासी रामपुरी थानां कोतवाली बताया जा रहा हैं।
गौकशी में दो को दबोचा
भोपा। पुलिस ने गौकशी में संलिप्त दो आरोपियों को गौमांस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत भोपा थाना क्षेत्र की मोरना चौकी प्रभारी लेखराज सिंह ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गयी छापामारी में मोरना क्षेत्र में दो गौकशों को गौमांस सहित गिरफ्तार कर लिया। उनका एक अन्य साथी फरार हो गया। पुलिस ने तीनों गौकशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
मासूम की बस की चपेट में आने से मौत
रामराज। बस की चपेट में आकर आठ वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से परिजनों में केहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी करीब आठ वर्षीय बालक अयान पुत्र जुल्फिकार तीन अन्य बालकों के साथ सडक किनारे खेल रहा था। इसी बीच अचानक उक्त बालक सडक पार कर दूसरी ओर जाने लगे कि इस दौरान आठ वर्षीय अयान की बस की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में उसके तीनों अन्य साथी बच गये। हादसे में बालक की मौत पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। बताया जाता है कि आरोपी बस चालक बस को मौके पर छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी पर शव को पोस्टमार्टम पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह दुखद हादसा आज दिनभर कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
योग शिविर में कराया अभ्यास
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीन लैण्ड स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिकाओं के चरित्र निर्माण योग शिविर में जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यम-नियम का पालन करते हुए नियमित योगाभ्यास करने वाले बच्चों का अंतःकरण और बाह्यकरण दोनों पवित्र होते हैं।उनका शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक विकास होता है।सदगुणो का विकास तथा दुर्गुण समाप्त होते हैं और अच्छे गुणवान बच्चे ही माता-पिता,समाज व राष्ट्र का धन होते हैं।वे माता-पिता धन्यवाद के पात्र हैं जो अपने बच्चों को सुबह सुबह तैयार करके चरित्र निर्माण योग शिविर में भेज रहे हैं। इस अवसर पर योगी विपुल सहरावत, अंकुर मान,योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य,नीरज राणा,केन्द्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ,गगन,मनोज कुमार ,दिनेश कुमार आदि का सहयोग रहा।योग साधक कुलदीप अरोरा की तरफ से सभी बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया।
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट हो रही है जनता के लिए वरदान साबित 
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनता को गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मार्च माह से नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा आरम्भ की गई थी, जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0पी0एस0 मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में वर्तमान में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम0एम0यू0) कार्य कर रही है, जो कि ऐसे गांवों में जाकर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है, जो कि दूर दराज के क्षेत्र है तथा प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से दूरी पर स्थित है, ऐसे पूर्व निर्धारित गांवों में जाकर मरीजों के खून की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते माह मई में चिकित्सा वाहन (एम0एम0यू0) द्वारा बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक के गांवों में जाकर 2704 मरीजों को चिकित्सा सेवा एवं 784 खून की जांच की गई तथा मार्च माह से अब तक कुल 7147 से अधिक मरीजां की चिकित्सा सेवा एवं 1667 खून की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चिकित्सा वाहन (एम0एम0यू0) में एक एम0बी0बी0एस0 चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टैक्नीशियन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहता है, जिसमें गांव में आने वाले मरीजों की मौके पर ही खून की जांच, हृदय जांच एंव दवाई वितरण की सेवा प्रदान की जाती है। चिकित्सा वाहन (एम0एम0यू0) के नोडल अधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने बताया कि इस माह एक चिकित्सा वाहन चरथावल में तथा दूसरी मोरना क्षेत्र में कार्य कर रही है। मोरना ब्लॉक के खेड़ी फिरोजाबाद, कम्हेड़ा, टण्ढेड़ा, कादीखेड़ा, बेहड़ा सादात, निजामपुर, गंगदासपुर, नयागांव, तेवड़ा एवं ककरौली में तथा चरथावल ब्लाक के सिकन्दरपुर, सादपुर, अलीपुर, आखलौर, दीदाहेड़ी, निर्धना, जटनंगला, रोहनीपुर एवं पीपलशाह में चिकित्सा वाहन सेवा देने जायेगी। चिकित्सा वाहन के मंडलीय प्रभारी काव्य शर्मा ने बताया कि चिकित्सा वाहन की यह चिकित्सा सेवा गांव-गांव में जाकर कम से कम 6 घंटे से अधिक रूककर मरीजों का उपचार करती है तथा जिस गांव में जाती है, उसी गांव में 14 दिन बाद पुनः फिर सेवायें देने के लिए पहुंचती है, जिससे कि मरीज चिकित्सक से पुनः परामर्श लेकर पूर्ण रूप से स्वास्थ्य लाभ ले सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पीएस मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन मरीजों को चिकित्सकीय सेवाओं की आवश्यकता है, वे अपने गांव में ही निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने समस्याएं सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरगनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने भाजपा जिला कार्यालय पर नागरिको की समस्याओ को सुना तथा उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने आज गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आमजन की समस्याओ को सुना एवं उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराने के साथ शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाध्य़क्ष डा.सुधीर सैनी,हरीश अहलावत, जिला महामंत्री शरद शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
