News
खबरें अब तक...

समाचार

एआरटीओ कार्यालय से बाइक चोरी
मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालय से अज्ञात बदमाश एआरटीओ कर्मचारी की बाइक ले उड़े। सूचना पर पुलिस ने काफी तलाश की मगर कही सुराग नहीं लगा।
सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर निवासी विरासत अली एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारी हैं। बीते दिन उनकी बाइक नम्बर यूपी१९ए ०७८६ अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर ली। बाइक स्वामी ने काफी तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सूचना पर काफी भागदौड़ की मगर सफलता हाथ नहीं लगी।

 

4925 रूपये वापस करायें
मुजफ्फरनगर। मै. सिंघल ब्रदर्स पुरानी मण्डी निवासी मुकेश कुमार द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात साइबर ठग पेटीएम क्यूआर कोड के माध्यम से उनके खाते से ४,९२५ रुपये स्थान्तरित करा लिए है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम को फ्राड से अवगत कराकर ४,९२५ रुपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक ने साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया है।

 

कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 चतर सिंह द्वारा वांरटी अभियुक्त मौ0 अब्बास पुत्र यूनूस नि0 महमूदनगर थाना सिविल लाइन मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शेर सिंह नागर मद्वारा पोक्सों अधि0 में वांछित अभियुक्त आदित्य पुत्र संजय नि0 बधाईकलां थाना चरथावल मु0नगर को बिरालसी बस अडडे से गिरफ्तार किया गया।
थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 कुमार गौरव द्वारा अभियुक्त मौ0 कामिल उर्फ छुटटन पुत्र इमामूदीन नि0 बागोवाली थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 1340 रूपये नगद व पर्चा सटटा गत्ता पेन को बरामद किया गया।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र शेर सिंह, मेनपाल पुत्र नेत्रपाल नि0गण सिकन्दरपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को दादूपुर से नूरनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01-01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 श्री अमरपाल शर्मा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त सुमित उर्फ भूरा पुत्र कृष्णपाल सिंह नि0 राजपुरकलां थाना जानसठ मु0नगर को ग्राम तिसंग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहींं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 वीर नारायण सिंह द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र कालू नि0 युसुफपुर थाना भोपा मु0नगर को युसुफपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वांरटी अभियुक्त विपिन पुत्र ब्रहमपाल नि0 बरूकी थाना भोपा मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र दीपचन्द नि0 ढांसरी थाना ककरौली मु0नगर को तेवडा मोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 रामकुमार द्वारा अभियुक्त कपिल पुत्र रामशरण नि0 मिडकली थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम बिटावदा रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया ।

 

नई मंडी में सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस2 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में गऊशाला रोड पर माढ़ी की धर्मशाला के पास सुनार की दुकान में लाखों रुपये की चोरी से हडकंप मच गया। सूचना पर बडी संख्या में व्यापारी नेता और लोग वहां जमा हो गए। बाद में पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। चोर करीब पांच-छह लाख रुपये का माल उडाकर ले गए। बताया गया है माढी की धर्मशाला के पास रहने वाले अश्वनी कुमार की पास में ही राधा रमन ज्वैलर्स के नाम से सर्राफे की दुकान है। इस दुकान के पास ही एक खाली प्लाट है। बताया गया है कि बदमाशों ने नकब लगाकर दुकान में घुसने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शो रूम के साथ वहां रखी अलमारी को भी खंगाला। इसके बाद लाखों रुपए के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर चोर मौके से फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। व्यापारी नेता संजय मित्तल तथा सभासद विपुल भटनाकर भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी व उनके बाद एसपी सिटी व सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए नई मंडी जैसे पॉश एरिया में चोरी पर रोष जताया। एसपी सिटी से मामले के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। बताया गया है कि चोर करीब पांच से छह लाख रूपये का माल उडाकर ले गए। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है व फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।

कोविड-19 वैक्सिनेशन कैंप लगाया5 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था द्वारा 15 वां कोविड-19 वैक्सिनेशन कैंप कोर्ट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर स्वास्थ्य विभाग मुज्ज्जफरनगर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ अशोक बालियान, अध्यक्ष पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन, डॉ प्रशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सधिकारी , डॉ गीतांजलि वर्मा , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, प्रदीप शर्मा, कोल्ड चेन प्रभारी एवं शाहनवाज राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समर्थ प्रकाश जी ने आम जनमानस से आवाहन किया कि सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवाए और कोरोना को हराए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश अरोरा, असद फारुकी, डॉ विवेक, ईशान अगवाल, डॉ ज़ोया राणा आदि का सहयोग रहा।

१७ अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में लाने की मांग6 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। कुम्हार, कश्यप , मांझी, कहार, प्रजापति सहित १७ अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति मे परिभाषित कर आरक्षण का लाभ दिए जाने एवं जातिगत जनगणना कराने और उनको उसी अनुपात में भागीदारी देने की मांग को लेकर इन वर्गा के लोगों ने ज्ञापन दिया।
प्रजापति एवं कश्यप समाज के सैकडों लोगों ने १७ अति पिछड़ी जातियों को परिभाषित करने के उत्तर प्रदेश सरकार व शासन के जारी शासनादेश व अध्यादेश के अनुपालन मे अनुसूचित जाति में शामिल कर लाभ देने की मांग हेतु समाज के लोगों ने कचहरी पहुंचकर धरना- प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से दिया। आज के धरना प्रदर्शन को सत्यवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट , संयोजक प्रजापति, कश्यप, निषाद, बिन्द मांझी, राजभर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शिल्पकार आरक्षण संघर्ष समिति व एवं रामशरण कश्यप प्रशासनिक अधिकारी (सेवा नि० ) संयोजक कश्यप समाज आरक्षण संघर्ष मोर्चा के एव उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा मुजफ्फरनगर के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता सयुंक्त रुप से प्रमोद प्रजापति जिला अध्यक्ष प्रजापति महासभा एवं सुरेन्द्र कश्यप नेताजी कश्यप समाज आरक्षण संघर्ष मोर्चा ने की इस धरना-प्रदर्शन को दारा सिंह प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ एवं सत्यवीर सिंह एडवोकेट एवं रामशरण कश्यप ने कहा कि उप्र की कुम्हार कश्यप ,कहार प्रजापति सहीत १७ अति पिछड़ी जातियों की स्थिति बहुत ही दयनीय ही नही बद से बदतर है इनके सभी पारम्परिक काम धन्धे व्यवसाय व कुटीर धन्धे आधुनिक तकनीकी युग ने छीन कर बरबाद कर दिये इसलिये ये जातिया भुखमरी की कगार पर है जिसकी पीडा की अपील सामाजिक संगठनों के अनुरोध को देखते हुऐ उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार ने २२ दिसंबर २०१६ को संविधान की मूल भावनाओं अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री की कैबिनेट ने समाज कल्याण विभाग के अनुसूचित जाति आरक्षण लाभ के प्रस्ताव मूल अनुसूचित जातियो की उप जातियों को क्रमांकानुसार परिभाषित किया था क्योंकि उक्त जातियां भारत सरकार के १९५६ – ५७- १९६० – १९६१ के गजट मे पहले से ही मूल जातियां शिल्पकार क्रमांक – ६५ , गौडं क्रमांक – ३६ , मझवार क्रमांक – ५३, बेलदार क्रमांक – १८ , तुराहा क्रमांक – ६६ को अनुसूचित जाति की आरक्षण सूची में शामिल है और इनकी अनेक जातियों को अनुसूचित का लाभ भी मिल रहा है जो अलग-अलग क्रमांक पर दर्ज है उक्त जातियों को क्रमांकानुसार परिभाषित कर (१ ) शिल्पकार- कुम्हार , प्रजापति , (२) गौडं- धीवर,धीमर, बाथम, कहार ,कश्यप, ( ३ ) मझवार – मांझी, गोडिया , मल्लाह, केवट ,निषाद, मछुआ, (४) बेलदार – बिन्द, भर ,राजभर , (५ ) तुरैया अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ देने का शासनादेश प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग उप्र ने शासनादेश क्रमाक २३४ / २०१६ / २९७सी.एम. / २६-३-२०१६- ( १५ ) २००७ दिनांक २२ दिसम्बर २०१६ को जारी किया था उक्त शासनादेश के विरुद्ध कुछ अनुसूचित जाति आरक्षण प्राप्त जातियों के संगठनो ने हाईकोर्ट याचिका दायर की है जो आज भी विचाराधीन है। जिसमे उच्च न्यायालय ने दिनांक २९ मार्च २०१७ शासन /सरकार को जबाव दाखिल करने हेतू ४ हफ्ते का समय दिया था,जो आजतक लंबित है। सरकार हाईकोर्ट मे ४ साल ५ महीने से विचाराधीन याचिकाओं में जबाब दाखिल कर १७ जातियों के आरक्षण की पैरवी कर लाभ दिलाये । उन्होंने अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है । भारत सरकार १७ अति पिछडी जातियों को आरक्षण लाभ दिलाने हेतू अनुसूचित जाति में शामिल करने का केन्द्र सरकार सीधा अध्यादेश लाकर प्रस्ताव पास कर अनुसूचित जाति की केन्द्रीय सूची में शामिल कर लाभ दिलाया जाये। धरना प्रदर्शन में प्रजापति समाज और कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सम्बोधित जिसमें श्याम लाल प्रजापति मंडल अध्यक्ष सहारनपुर , राजपाल कश्यप, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति, धनवीर कश्यप मदन प्रजापति , धर्मवीर कश्यप, सुरेश प्रजापति महिपाल प्रजापति सुरेंद्र कश्यप कृष्णपाल प्रजापति नरेश कश्यप प्रजापति संजीव प्रजापति इस कार्यक्रम का संचालन सयुंक्त रुप से सत्यपाल सिंह कश्यप एवं नरेंद्र प्रजापति ने किया सुशील कुमार प्रजापति, सुमित प्रजापति,जगदीश प्रजापति, भगत प्रजापति आदि सैकडों प्रजापति कश्यप के लोग मौजूद रहे।

किसानों ने धांधली और भ्रष्टाचार आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड बहुजन किसान मोर्चा ने आज कचहरी प्रांगण में तहसील सदर के गांव सादपुर के दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन करते हुए चकबंदी में धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से चकबंदी की समस्याओं का निवारण करने की मांग की और कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा धरना प्रदान करने पर मजबूर होंगे।

 

जिला परिषद मार्किट मे छापामारी से मचा हडकंप8 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदेगी मे औषधि विभाग की टीम ने जिला परिषद मार्किट मे छापामारी की। आला अधिकारियों की मौजूदगी मे की गई छापामारी से दवा कारोबारियो मे हडकम्प मच गया। दवा कारोबारी एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने मे मश्गूल नजर आए।
डीएम चन्द्र भूषण सिह के निर्देश पर आज दोपहर के वक्त सहायक आयुक्त औषधि विरेन्द्र कुमार,ड्रग्स इंस्पैक्टर लवकुश प्रसाद द्वारा एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार एवं सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह के निर्देशन मे औषधि विभाग की टीम ने जिला परिषद मार्किट मे स्थित एक दुकान पर छापामारी की। चर्चा रही कि उक्त दुकान पर नकली/प्रतिबन्धित दवाईयां मिलने की सूचनाए प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते ड्रग्स विभाग की टीम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार एवं सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह की मौजूदगी मे छापामारी की। अधिकारियों द्वारा की गई छापामारी से जिला परिषद मार्किट के दवा कारोबारियो मे हडकम्प मचा रहा।

क्षत्रिय ठाकुर समाज को बलात्कारी अत्याचारी दिखाई जाने पर रोष
मुजफ्फरनगर। क्षत्रिय समाज द्वारा दंगल टीवी पर चल रहे नथ जेवर या जंजीर धारावाहिक में क्षत्रिय ठाकुर समाज को बलात्कारी अत्याचारी दिखाई जाने पर क्षत्रिय समाज के बुजुर्गों व युवाओ द्वारा रोष प्रकट कर डीएम कार्यालय पर आज एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार को सौंपा। इसमें कहा गया है कि अगर टीवी चेनलों द्वारा यह धारावाहिक बन्द नही किया और ठाकुर समाज से माफी नही मांगी गई तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बडी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

भाजपा सरकार में जितना बड़ा नुकसान छात्रों व युवाओं का हुआ है आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ10 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। सपा छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पश्चिमी यूपी प्रभारी देवेश राणा के मुजफ्फरनगर आगमन पर सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर व महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
सपा कार्यालय पर छात्र सभा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता व नगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन में आयोजित समीक्षा मीटिंग को संबोधित करते हुए छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार राणा ने कहा की भाजपा सरकार में जितना बड़ा नुकसान छात्रों व युवाओं का हुआ है आज तक भी कोई सरकार छात्रों का इतना नुकसान करने में आगे नहीं रही है। लेकिन भाजपा द्वारा नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने छात्रों के मुद्दों को सांप्रदायिक माहौल में दबाने सेआज छात्र अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
देवेश कुमार राणा ने जनपद की मजबूत कार्यकारिणी गठन हेतु पदाधिकारियों से गहन विचार विमर्श किया। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप ने सपा छात्र सभा से जनपद के सभी कॉलेजों में भाजपा की सरकार की विनाशकारी नीतियों से छात्रों को अवगत कराने तथा उनकी शत प्रतिशत वोट बनवाने तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को २०२२ में मुख्यमंत्री बनाने का संदेश देने का आह्वान किया। सपा नेता साजिद हसन व महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने भारी संख्या में मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों व युवाओं के हितों की बात केवल समाजवादी पार्टी में ही संभव है। अखिलेश यादव की सरकार में छात्रों व युवाओं को शानदार योजनाओं से लाभ पहुंचाया गया इस बार भी छात्र व युवा की हितेषी सपा की सरकार बनवाने के लिए छात्रों को एकजुट होना होगा। सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर एडवोकेट व छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान ने अपनी कार्यकारिणी का परिचय कराते हुए कहा की छात्रों की आवाज दबाने वाली भाजपा सरकार को छात्र व युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे छात्रों के उत्पीड़न की सोच रखने वाले अधिकारियों को भी आंदोलन के जरिए जवाब दिया जाएगा। उन्होंने जनपद में नगर में छात्रों की मजबूत कार्यकारिणी गठन का अपना मजबूत इरादा जाहिर किया।
समीक्षा मीटिंग में वत्सल पण्डित को जिला कोषाध्यक्ष, अश्वनी वर्मा को छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष, सागर कश्यप को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार खटीक,डॉ इसरार अल्वी, खिजर हयात,फराज अंसारी, सालिम चौधरी, आलोक प्रताप,बॉबी पाल,धर्मेंद्र शर्मा, मौ यूनुस,शाहवेज नम्बरदार,अक्षय धीमान,सूर्यकान्त त्यागी,राहुल शर्मा,विपुल सिंघल,अनुज गुर्जर,रवि वाल्मीकि, मन्नू त्यागी,नमन,मुकुल वाल्मीकि,वसीम ठाकुर, हम्माद सिद्दीकी,आशु पण्डित सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद रहे।

तीमारदार ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया13 Min 6 |
मुज़फ्फरनगर। ज़िला अस्पताल में मरीज़ दिखाने को लेकर तीमारदार ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसमे ज़िला अध्यक्ष शाहआलम भारतीय किसान यूनियन(अ) ने अस्पताल में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करवाने को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी लेकिन शाम में अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षो के बीच बैठकर बातचीत से ही मामले का समाधान करा दिया गया, जिसमे दोनों पक्षो के लोगो ने गले मिलकर मनमुटाव को खत्म किया और धरन देने का फैसला वापस लिया, इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाहआलम, सीएमएस पंकज अग्रवाल, एसएसआई राकेश शर्मा, एस आई भूपेंद्र शर्मा संगठन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे

शहरी करण को ही प्रदूषण का मुख्य कारण बताया
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति की रुड़की रोड स्थित हाजी जियाउर्रहमान के रहमान ब्रिक फील्ड पर हुई बैठक में बढते शहरीकरण को ही प्रदूषण का मुख्य कारण बताया गया। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि लोग अक्सर भ्रष्टाचार पर बात करते हैं लेकिन खुद कोई ईमानदारी अपनाना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि कल्याण समिति के इन दो वर्ष के कार्यकाल में व्यापार से जुड़ा कोई एक पैसे का भी भ्रष्टाचार सिद्ध नहीं कर सकता, ना समिति स्तर पर और न ही प्रशासनिक स्तर पर। उन्होंने इस मीटिग के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि इमानदारी अपने से शुरू होनी चाहिए। प्रदूषण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली और उससे सटे क्षेत्र का बढ़ता आकार और उसी अनुपात में बढ़ते वाहन, प्रदूषण के मुख्य कारक है। गांव देहात में रोजगार सृजित करने वाले उद्योगों को इसके लिए दोषी ठहराना ठीक नहीं है। सरकार ने समय रहते इस पर गौर नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कॉविड-१९ से जहां एक तरफ कारोबार में मंदी है वहीं दूसरी तरफ कोयले के आसमान छूते दामों से भट्टा मालिक सहमे हुए हैं। बलराम तायल, कृष्णपाल, हाजी जियाउर्रहमान, सुधीर ठाकुर, लाला सोम प्रकाश, अनुराग कुच्छल, आबिद, मुनीर, मोहन राठी, डॉक्टर बिजेंदर, वीर सिंह आदि काफी भट्टा मालिक मौजूद रहे।

 

एफआरपी पांच रूपये बढ़ाकर 290 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की
मुजफ्फरनगर। मोदी सरकार द्वारा गन्ने के लिये एफआरपी पांच रूपये बढ़ाकर २९० रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा का विश्लेषण करते हुए अशोक बालियान, चेयरमैन, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा है कि मोदी सरकार ने गन्ने के लिये उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) २८५ रुपये प्रति क्विंटल से ५ रूपये बढ़ाकर २९० रुपए प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी है। इसके आगे प्रति दशमलव एक (१) प्रतिशत रिकवरी पर २ रुपए ९० प्रति कुंटल अतिरिक्त दिया जाएगा। एफआरपी को गन्ना (नियंत्रण) आदेश १९६६ के तहत तय किया जाता है। पिछले साल एफआरपी में १० रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई थी।
केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद गन्ने के एफआरपी में लगातार बढ़ोतरी की है। वर्ष २०१३-१४ के दौरान देश में गन्ने का एफआरपी २१० रुपए प्रति क्विंटल होता था, जो अब बढ़कर २९० रुपे प्रति क्विंटल हो गया है। मोदी सरकार के ७ साल के समय में गन्ने के एफआरपी में ३८ प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई है।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन व किसानों की मांग थी कि गन्ने को लेकर केंद्र सरकार दूरगामी नीतियाँ बनाये, ताकि किसान व् चीनी उद्योग दोनों आगे बढ़े। पिछली सरकारों के समय अनेकों चीनी मिलें बंद हो गई थी, जिसका परिणाम यह हुआ था कि गन्ने का मूल्य बढने के बाद भी कम मात्रा में गन्ना चीनी मिलों पर जाने से किसान की जेब में कम धनराशी आई थी। वर्तमान केंद्र सरकार ने दूरगामी नीति बनाकर इथेनॉल का निर्माण तेज कराया है और चीनी के एक्सपोर्ट पर ध्यान दिया है, ताकि चीनी इंडस्ट्री भी संभली रहे और उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े। चीनी मिलों की पिराई क्षमता बढ़ाई गई है। अभी देश में पेट्रोल में लगभग ७ प्रतिशत इथेनॉल की मिलावट होती है। अगले अगले ढाई से तीन वर्षों में लगभग २० प्रतिशत हो जाएगा। देश में चीनी का निर्यात बढने व इथेनॉल का उत्पादन बढने से गन्ना किसानों को भी समय से भुगतान होगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम, १९५५ की धारा ३ की उप धारा (२) के खंड (ग) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरकार ने चीनी मूल्य (नियंत्रण) आदेश, २०१८ अधिसूचित किया था। उक्त आदेश के प्रावधानों के अंतर्गत केंद्र सरकार ने चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य निर्धारित किया था। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में वर्ष २०१८ से चीनी के आयात पर आयात शुल्क को ५० प्रतिशत से बढ़ाकर १०० प्रतिशत कर दिया था। उत्तर प्रदेश, उतराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार और तमिलनाडु जैसे कई राज्य अपनी गन्ना दरों (राज्य परामर्श मूल्य या एसएपी) की घोषणा करते हैं। यह एफआरपी के ऊपर होता है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों में उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) लागू होता है। केंद्र सरकार की गन्ना किसानों व चीनी उद्योग के लिए दूरगामी नीति से किसानों को आने वाले समय में लाभ मिलेगा।

 

कार्यशाला का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। क्रिकेट अंपायरिंग में अपना कैरियर तलाश करने वालो के लिए मुज़फ्फर नगर और आसपास के क्षेत्रों के अंपायर के लिए मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ३ दिन की कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यशाला २७ ,२८ और २९ अगस्त को होगी। उत्तर प्रदेश अंपायरिंग कमिटी के चेयरमैन मंनोज पुंडीर ने बताया कि मुज़फ्फर नगर में यह इस तरह की पहली कार्यशाला होगी जिसमे क्रिकेट के नियमो का ज्ञान देने के लिए बी सी सी आई और यु पी सी ए से अनिरुद्ध प्रताप सिंह और एस पी सिंह को नियुक्त किया गया है। ये दोनों ही बी सी सी आई के टॉप लेवल के स्कोरर्स भी है। कार्यशाला के तीसरे दिन लिखित और मौखिक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। शुरू के दोनो दिन एम सी सी लॉ के ऊपर आधारित क्रिकेट के सभी ४२ नियमो को स्लाइड्स और वीडियो के माध्यम से सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे तक ३ सत्रों में पढ़ाया जाएगा। वर्कशॉप का औपचारिक उदघाटन चेयरमैन भीम कंसल और अध्यक्ष भूपेंद्र यादव करेगे। अब तक वर्कशॉप के लिए मुज़फ्फर नगर, मेरठ सहारनपुर ग़ाज़ियाबाद ,जानसठ,शामली से १५ अंपायर अपनी सहमति दे चुके है। स्टेट पैनल अंपायर रवि कौशिक को वर्कशॉप का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी ओमदेब सिंह ,विकास राठी, रोहित चौधरी ,कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ,,उपाध्यक्ष इंदर माथुर, कुशल पाल सिंह और योगेंद्र मलिक ,आदि ने बैठक कर वर्कशॉप के आयोजन पर चर्चा भी की।

ब्लॉक दिवस मे जनता की समस्याओ का किया गया निस्तारण14 Min 7 |
चरथावल। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास खण्ड चरथावल में खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया जिसमे जनता की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण किया गया।
चरथावल विकासखण्ड में खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग,पिछड़ा वर्ग कल्याण,आपूर्ति विभाग,स्वास्थय विभाग,लघु सिचाई विभाग,पशुपालन विभाग,श्रम विभाग,राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल,विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुए।खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने जनता की समस्याएं सुनी।ब्लॉक दिवस पर विकासखंड चरथावल में कुल 5 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमे सभी का मौके पर ही निस्तारित कर दी गई

 

सहायक विकास अधिकारी पँचायत ने विकासखण्ड में पहुंचकर संभाला कार्यभार15 Min 3 |
चरथावल। नवनियुक्त सहायक विकास अधिकारी पँचायत ओम कुमार ने चरथावल विकासखण्ड में पहुंचकर कार्यभार कर लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण के द्वारा जानसठ विकासखण्ड में तैनात ओमकुमार को सहायक विकास अधिकारी पँचायत तथा चरथावल विकासखण्ड में तैनात सन्दीप चौधरी को शाहपुर विकासखण्ड में सहायक विकास अधिकारी पँचायत की जिम्मेदारी सौंपी है।नवनियुक्त सहायक विकास अधिकारी पँचायत ओम कुमार ने चरथावल विकासखण्ड मे पहुँचकर कार्यभार ग्रहण ओर लिया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी इस मौके पर पूर्व एडीओ पंचायत नीरज शर्मा,सन्दीप बीसी, अनगपाल,मनोज आदि मौजूद रहे।

भाजपा विधायक विक्रम सैनी को कोर्ट ने किया बरी16 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को वर्ष 2007 में दर्ज हुए एक मुकदमें में आज कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव कवाल निवासी मोहम्मद असलम के साथ विक्रम सैनी की गाली-गलौज हो गई थी, जिसमें मौहम्मद असलम ने जानसठ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। आज इस मामले में भाजपा विधायक विक्रम सैनी कोर्ट में पेश हुए, कोर्ट में पेशी के दौरान असलम के बयान भी दर्ज हुए, जिस पर भाजपा विधायक विक्रम सैनी को न्यायालय ने निर्दोष करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया है। बरी होते ही विधायक समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। इस मामले में असलम ने कहा कि विधायक विक्रम सैनी बड़े भाई हैं। गांव में छुटपुट घटनाएं होती रहती है, गांव में प्यार व शांति बनी रहे। हम हमेशा से विधायक विक्रम सैनी का सम्मान करते आये हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =