Muzaffarnagar News: भाजपा सरकार में जितना बड़ा नुकसान छात्रों व युवाओं का हुआ है आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ-देवेश
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सपा छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पश्चिमी यूपी प्रभारी देवेश राणा के मुजफ्फरनगर आगमन पर सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर व महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।सपा कार्यालय पर छात्र सभा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता व नगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन में आयोजित समीक्षा मीटिंग को संबोधित करते हुए छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार राणा ने कहा की भाजपा सरकार में जितना बड़ा नुकसान छात्रों व युवाओं का हुआ है आज तक भी कोई सरकार छात्रों का इतना नुकसान करने में आगे नहीं रही है।
लेकिन भाजपा द्वारा नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने छात्रों के मुद्दों को सांप्रदायिक माहौल में दबाने सेआज छात्र अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
देवेश कुमार राणा ने जनपद की मजबूत कार्यकारिणी गठन हेतु पदाधिकारियों से गहन विचार विमर्श किया। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप ने सपा छात्र सभा से जनपद के सभी कॉलेजों में भाजपा की सरकार की विनाशकारी नीतियों से छात्रों को अवगत कराने तथा उनकी शत प्रतिशत वोट बनवाने तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को २०२२ में मुख्यमंत्री बनाने का संदेश देने का आह्वान किया।
सपा नेता साजिद हसन व महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने भारी संख्या में मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों व युवाओं के हितों की बात केवल समाजवादी पार्टी में ही संभव है। अखिलेश यादव की सरकार में छात्रों व युवाओं को शानदार योजनाओं से लाभ पहुंचाया गया इस बार भी छात्र व युवा की हितेषी सपा की सरकार बनवाने के लिए छात्रों को एकजुट होना होगा।
सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर एडवोकेट व छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान ने अपनी कार्यकारिणी का परिचय कराते हुए कहा की छात्रों की आवाज दबाने वाली भाजपा सरकार को छात्र व युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे छात्रों के उत्पीड़न की सोच रखने वाले अधिकारियों को भी आंदोलन के जरिए जवाब दिया जाएगा। उन्होंने जनपद में नगर में छात्रों की मजबूत कार्यकारिणी गठन का अपना मजबूत इरादा जाहिर किया।
समीक्षा मीटिंग में वत्सल पण्डित को जिला कोषाध्यक्ष, अश्वनी वर्मा को छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष, सागर कश्यप को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार खटीक,डॉ इसरार अल्वी, खिजर हयात,फराज अंसारी, सालिम चौधरी, आलोक प्रताप,बॉबी पाल,धर्मेंद्र शर्मा, मौ यूनुस,शाहवेज नम्बरदार,अक्षय धीमान,सूर्यकान्त त्यागी,राहुल शर्मा,विपुल सिंघल,अनुज गुर्जर,रवि वाल्मीकि, मन्नू त्यागी,नमन,मुकुल वाल्मीकि,वसीम ठाकुर, हम्माद सिद्दीकी,आशु पण्डित सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद रहे।

