Muzaffarnagar News: नई मंडी में सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में गऊशाला रोड पर माढ़ी की धर्मशाला के पास सुनार की दुकान में लाखों रुपये की चोरी से हडकंप मच गया। सूचना पर बडी संख्या में व्यापारी नेता और लोग वहां जमा हो गए।
बाद में पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। चोर करीब पांच-छह लाख रुपये का माल उडाकर ले गए। बताया गया है माढी की धर्मशाला के पास रहने वाले अश्वनी कुमार की पास में ही राधा रमन ज्वैलर्स के नाम से सर्राफे की दुकान है। इस दुकान के पास ही एक खाली प्लाट है।
बताया गया है कि बदमाशों ने नकब लगाकर दुकान में घुसने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शो रूम के साथ वहां रखी अलमारी को भी खंगाला। इसके बाद लाखों रुपए के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर चोर मौके से फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
#Muzaffarnagar माढ़ी की धर्मशाला के पास सुनार की दुकान में लाखों रुपये की चोरी से हडकंप pic.twitter.com/VIsIBolMK3
— News & Features Network (@mzn_news) August 26, 2021
व्यापारी नेता संजय मित्तल तथा सभासद विपुल भटनाकर भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी व उनके बाद एसपी सिटी व सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए नई मंडी जैसे पॉश एरिया में चोरी पर रोष जताया।
एसपी सिटी से मामले के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। बताया गया है कि चोर करीब पांच से छह लाख रूपये का माल उडाकर ले गए। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है व फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।

