समाचार
सड़क हादसे में मौत
खतौली। सडक हादसे मे ग्रामीण की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार खतौनी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव उमरपुर लिसोडा निवासी बालेश्वर पुत्र श्याम सिह रोजाना की भांति आज सुबह सैर के लिए गया हुआ था कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और गश्त के दौरान मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और लूट की योजना बना रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश से तमंचा, सोने कुंडल व अन्य सामान बरामद हुआ है। फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी सुधीर कुमार िंसह के निर्देशों के चलते भोपा इंस्पेक्टर एमएस गिल अपनी टीम के साथ में क्षेत्र में कांबिंग कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली की बेलडा नहर की पुलिया के पास कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिये खड़े है।उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी की तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी ।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके ३ साथी मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश प्रवेंद्र उर्फ भूरा निवासी योगेंद्र नगर है। उसके फरार साथी अक्षय व विनोद भी योगेंद्रनगर के रहने वाले हैं ,जबकि सनोज फिरोजपुर का रहने वाला है ।पुलिस को मौके से तमंचा , कारतूस, कुंडल बरामद हुए। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही मोहित घायल हुआ है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आसपास के थानों के पुलिस मौके पहुंची है।पुलिस फरार तीन अपराधियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है ।घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायल अपराधी बड़ा शातिर किस्म का है। उत्तराखंड में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।
सर्विस क्लब में टूर्नामेंट का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब मुजफ्फरनगर मे लॉन टेनिस टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिह द्वारा किया गया। इस टूर्नामेन्ट मे देश के कई शहरो के खिलाडियो ने भाग लिया। मुख्यतः दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के खिलाडी मौजूद रहे। इस टुर्नामेन्ट का फोरमेट डेविस कप की तरह रखा गया। जिसमे कुछ 8 टीमे थी। एक टीम मे 5 खिलाडी थे और 8 टीमो को पूल ए व पूल मे विभाजित किया था। और यह राउण्ड रोबिन स्टाईल था। इस टूर्नामैन्ट का आयोजन विजय वर्मा द्वारा किया गया था। इस दौरान विजय वर्मा, डा.देवेन्द्र मलिक, डा.अनिल सिंह, अशोक सरीन, सुनील सिंघल, रविन्द्र चौधरी, राकेश कोहली, कर्नल नेहरू, मनीष अग्रवाल, मोहित, बालकिशन, प्रदीप शर्मा, एस.बी.शर्मा, विक्रम कपूर, प्रदीप पन्त, अशोक भंडारी, मनोज गुप्ता, बिष्ट जी, राहुल विज, डा.शिवेन्द्र, ललित टण्डन, निमेष मित्तल, अखिल, फराज, सत्काम, बाबर, डा.हेमन्त, डा. जेएस तोमर, के.पी.सिंह आदि उपस्थित रहे।
तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की तहसील वाली से एक बदमाश को दबोच लिया। जिसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपित राहुल पुत्र सुकमी निवासी हुसैनपुर बोपाड़ा थाना मंसूरपुर है।
दुकान में लगवाये सीसीटीवी कैमरे
खतौली। इंसपेक्टर हरशरण शर्मा ने सुभाष से लूट की जानकारी लेने के बाद उन्हें दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यदि सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो बदमाशों की पहचान हो जाती।
शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भंडारा
मुजफ्फरनगर। शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से शामली रोड स्थित नगर की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ डल्लू देवता पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे अनेक श्रृद्धालूओ ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। विदित हो कि शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शनिवार को शनिदेव मंदिर मे भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमे सभी श्रृद्धालूओ को खिचडी का प्रसाद वितरित किया गया था। इस दौरान कं्रातिकारी शालू सैनी, संगीता गोयल, बबीता गोयल सहित अनेक कार्यकत्री व पदाधिकारी मौजूद रही।
टैलेंट सर्च एक्सपीडिशन 2019 का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में श्रीराम चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टैलेंट सर्च एक्सपीडिशन २०१९ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शामली, देवबंद, मीरापुर, जानसठ, खतौली, पुरकाजी एवं मुज़फ्फरनगर जिले से कक्षा १०वीं, १२वीं, एवं स्नातक स्तर की तकरीबन १२०० बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में पंजीयन कराकर प्रतिभाग किया। जिसमें से तकरीबन ५५९ बालिकाओं ने स्नातक कोर्स, ३९९ बालिकाओं ने स्नातकोत्तर कोर्स तथा २४२ बालिकाओं ने पॉलिटेक्निक कोर्स के लिए प्रतिभाग किया।
टेलेंट सर्च एक्सपीडिशन २०१९ का आयोजन श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में किया गया। जिसका उद्देश्य समाज में प्रतिभाशाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना एवं उच्च शिक्षा के लिए समाज की आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओं को आर्थिक सहायता एवं उच्च शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। प्रतियोगिता में बालिकाओं से एप्अीट्यूड, सामान्य ज्ञान, रिज़निंग, एवं करंट अफेयर्स आदि विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डा० एस०सी कुलश्रेष्ठ ने संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित लड़की आने वाली कई पीढ़ियों को शिक्षित बनाती है, ऐसे में यह हमारा नैतिक कर्तव्य बनता कि व्यक्तिगत रूप से बालिकाओं की शिक्षा के लिए कठोर प्रयास किए जाएं तभी सरकार द्वारा चलाई जा रही च्च्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओच्च् योजना को बल मिलेगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यही है कि बालिकाएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार सकें। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप श्रीराम चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक करोड़ से अधिक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। श्रीराम चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति का प्रावधान इस प्रकार होगा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रतियोगिता में प्रथम ५-१० स्थानों पर आने वाली बालिकाओं की पूरे पाठ्यक्रम हेतु शिक्षा निशुल्क होगी, अगले १५ स्थानों पर आने वाली बालिकाओं को अर्द्धशुल्क मुक्ति होगी, जबकि अगले २५ स्थानों पर रहने वाली बालिकाओं के लिए २५ प्रतिशत शिक्षण शुल्क से मुक्ति होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से ऐसी बालिकाओं को भी आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त हो जाएगा, जो पढ़ना तो चाहती है, परंतु आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेष नहीं ले पाती।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेषक डा० डी०के०पी सिंह, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कॉलेज के विभागाध्यक्ष आलोक गुप्ता, एप्लाइड साइंस के विभागाध्यक्ष डा० मोहित षर्मा, रूचि रॉय, पियूष चौहान और आदित्य सैनी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
जानसठ। मेहलकी गांव में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन कथाव्यास बाल साध्वी लक्ष्मी ज्योति ने सती पार्वती की कथा का वर्णन किया। कथा के दौरान पार्वती के सती होने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
मेहलकी गांव में चल रही रामकथा के दूसरे दिन कथा वाचक बाल साध्वी लक्ष्मी ज्योति ने सती पार्वती की कथा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने मां पार्वती के जन्म से लेकर सती होने तक की कथा का वर्णन किया। पार्वती जन्म का वर्णन करते हुए बताया कि राजा दक्ष एक ऐसी पुत्री चाहते थे, जो सर्व शक्ति संपन्न हो। इसके लिए राजा दक्ष द्वारा किए गए तप से प्रसन्न होकर भगवती आद्या ने स्वयं उनके यहां जन्म धारण किया, जिनका नाम सती था। सती के विवाह योग्य होने पर ब्रह्म जी की सलाह पर राजा दक्ष ने उनका विवाह भगवान शिव से कर तो दिया, लेकिन वह उनके पहनावे और रहन-सहन को देखकर उनके प्रति बैर व विरोध भाव रखते थे। एक बार राजा दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में भगवान शिव को आमंत्रण न देने पर वे जिद करके अपने पिता के यहां चली गईं और वहां अपना व अपने पति शिव का अपमान सह नहीं सकीं और वहीं यज्ञ कुंड में कूदकर सती हो गईं। सती होने से पूर्व उन्होंने संकल्प लिया कि वे राजा हिमालय के यहां पुनरू जन्म लेकर भगवान शिव की अर्धागिनी बनेंगी। राजा हिमालय के यहां जन्म लेने पर पर्वत राज की पुत्री होने के कारण उनका नाम पार्वती पड़ा। पार्वती के सती होने का प्रसंग सुनकर महिलाओं की आंखें नम हो गईं।
एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जयपुर से आये अतिथि कलाकार कृष्ण कुमार, डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), डा0 संदीप मित्तल, एवं विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर किया। जिसका मुख्य विषय केरीकेचर व पोट्रेट मेंकिग के साथ-साथ लेंडस्केप एवं इलेस्ट्रेशन रहा। जिसमें बी0एफ0ए0 संकाय के छात्र/छात्राओं के साथ -2 नये सत्र में प्रवेश करने वाले छात्रों ने भी कला के विभिन्न पहलुआें को जाना व अतिथि कलाकार द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों के द्वारा कला जगत के नये आयामों से अवगत हुए। अतिथि कलाकार द्वारा छात्र/छात्राओं को विभिन्न प्रकार के केरीकेचर, पोट्रेट व लेंडस्केप आदि की विशेषताओं को बताते हुए उनके निर्माण की विधि का प्रारम्भ से अन्त तक निर्माण करते हुए दिखाया व इन विषयों से सम्बन्धित छात्र/छात्राओं की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हुए बताया कि किस प्रकार वह अपनी कलाकृतियों में सुधार करते हुए उन्हें बेहतर रूप से प्रदर्शित कर सकते हैं। कार्यशाला में आकाश, अक्षय, अवन्तिका, अनुराधा, बुशरा, गुलनाज, संध्या, मुक्ता, पायल, प्राची, युक्ता, संगीता, शिवानी, सोनाली, गरिमा, चांदनी, कुणाल, संगीता, रोज, रीया, अंशीका, आस्था, अंजुम, आशिष, अंजु इत्यादि छात्र/छात्राओं ने नई-नई कलाकृतियों को बनाना सीखा। कार्यशाला के समापन पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अतिथि कलाकार व सभी छात्र/छात्राओं तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्र/छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यशाला को सफल बनाने में मुख्य रूप से डा0 दीपक मलिक, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 मोहिनी पंवार, विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, एकता, सपना, शिया, स्वाति, कुशलवीर, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया।
हमला कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास मौजूद जिलाबदर ने हेड कांस्टेबल पर पहले तो फायरिंग कर दी, जिसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद जिलाबदर ने हेड कांस्टेबल के सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया। घायल सिपाही को गंभीर हालत में शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। नई मंडी कोतवाली में कार्यरत हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह बागोवाली चौकी पर तैनात है। शनिवार देर रात सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक बदमाश बझेड़ी रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद हेड कांस्टेबल अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए बिना अकेले ही बदमाश को दबोचने जा पहुंचे। भट्ठे के पास मौजूद बदमाश को जैसे ही सुरेंद्र सिंह ने पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने हेड कांस्टेबल पर फायरिंग कर दी, जिसमें एचसीपी गोली लगने से बाल-बाल बच गए। बदमाश को गोली चलाते देख सुरेंद्र सिंह ने उसे बांहों में भरकर पकड़ लिया, जिस पर बदमाश ने एचसीपी के सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश सिपाही की पकड़ से छूटकर फरार हो गया। लहूलुहान सुरेंद्र सिंह ने इसके बाद अफसरों को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल एचसीपी को ले जाकर शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाश की तलाश में तीन टीमों का गठन कर तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हेड कांस्टेबल बदमाश की सूचना पर अकेले ही उसे पकड़ने जा पहुंचे थे, जिन पर पहले फायरिंग की गई और फिर तमंचे की बट से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। बदमाश की पहचान जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी अब्बास पुत्र इशरत के रूप में हुई है, जिसे जिलाबदर किया गया है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं। बदमाश की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चरस सहित दबोचा
चरथावल। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में हिण्डन चौकी ईंचार्ज संजय त्यागी ने ग्राम न्यामू पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी हेतु अभियान चला रखा था तभी दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर वापस मुडकर भागने की कोशिश करने लगे शक होने पर पुलिस ने दोनों को घेर कर पकड लिया जब दोनों लोगों की तलाशी ली गयी तो उनके थैले से एक- एक चाकू व संतालीस ग्राम चरस बरामद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
जनपद का होगा समग्र विकासः संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति नीहित है। सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी व संगठन हित मे कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए। किसी भी राजनैतिक दल की सफलता उस दल के कार्यकर्ताओ की मेहनत व एक जुटता पर निर्भर करती है। लेकिन इस सब के अलावा यह भी बेहद जरूरी है कि कार्यकर्ताओ को हमेशा उचित सम्मान मिले। आप सभी के आर्शीवाद व सहयोग से जो जनसेवा की जो जिम्मेदारी मिली है उसे मे पूरी निष्ठा के साथ निभाने को प्रयासरत रहूंगा तथा जनपद के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज सभागार मे आयोजित अभिनन्दन समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, दुग्ध एवं मतस्य पालन डा.संजीव बालियान ने कार्यक्रम के आयोजको तथा कार्यक्रम मे मौजूद पदाधिकारियो तथा गणमान्य लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि आप सभी के अथक प्रयास व सहयोग से मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मै पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह करूंगा तथा मेरा हर संभव यह प्रयास होगा कि आप सभी के सहयोग तथा सलाह से जनपद का समग्र विकास तथा कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान मिले।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज मे विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वाधान मे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. संजीव बालियान का एनसीसी कैडेटस, वि़द्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, शिक्षिकाओंं ने बुके भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप मे विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द जी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मुख्य अतिथि मंत्री डा.संजीव बालियान व प्रकाश चन्द जी का कॉलेज प्रबन्ध समिति द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री प्रकाश चन्द जी, विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, डीसीडीएफ के चेयरमैन सतपाल सिह पाल,राज्यमंत्री डा.सुभाष शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स.सुखदर्शन सिह बेदी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, पूर्व प्राचार्य बीके त्यागी, वरिष्ठ नेता अचिन्त मित्तल, श्रीमोहन तायल, कलमलकान्त कश्यप, घनश्याम भगत, विरेन्द्र प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक, डा. प्रेरणा मित्तल, रेनू गर्ग, समाजसेवी देवेन्द्र गर्ग, सत्यप्रकाश रेशू, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिह, लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, प्रबन्धक विनोद मित्तल,सुनील गर्ग,प्रवीण शर्मा,श्रीमोहन तायल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जानलेवा हमला किया
मोरना। गत रात्रि शौच के लिए जंगल मे गये युवक को अचानक खेत मे खींचने का प्रयास करते हुए पीछे से धारदार हथियार से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल जहां युवक ने गांव के ही दूसरे युवक पर लगाया हमले का आरोप। घटना की सूचना पर पहुंची डायल १०० की पीआरवी २२३३ ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पहुँचाया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते ज़िला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया युवक का खून अधिक बह जाने कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम शुक्रतारी का मामला है।

What’s Happening i am new to this, I stumbled upon this I’ve found It absolutely helpful and it has helped me out loads. I hope to give a contribution & aid other users like its aided me. Great job.