Bhopa News: वजीराबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव
Bhopa News: भोपा। युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वजीराबाद के जंगल मे पेड पर युवक का शव लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
ग्रामीणो ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद ग्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त गांव वजीराबाद निवासी मिन्टू पुत्र वेदपाल के रूप मे हुई।
पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को हादसे से अवगत कराया। युवक मिन्टू की मौत की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

