Muzaffarnagar पुलिस ने किया बदमाश की चालाकी को पस्त, मुठभेड़ में टॉप टेन अफजल गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) शहर कोतवाली पुलिस तथा बदमाशो के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड मे पुलिस ने एक शातिर आरोपी को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी कुलदीप कुमार व इंस्पैक्टर कोतवाली एस.के.त्यागी के निर्देशन मे चल रहे चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली वहलना बाईपास रोड के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड मे निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के थाना देवबन्द क्षेत्र के अम्बेहटा निवासी टॉपटेन बदमाश अफजाल पुत्र शब्बीर को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रो के अनुसार पकडे अभियुक्त पर पुलिसकर्मी की हत्या का भी आरोप है। इस दौरान उक्त बदमाश का एक अज्ञात साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से एक बाईक, एक तमंचा,03 कारतूस,02 खोखा आदि बरामद किए हैं।
पुलिस ने पकडे गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। मुठभेड में शामली स्टैण्ड पुलिस चौकी प्रभारी दीपक मावी, रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जयवीर सिह, बुढाना मोड चौकी प्रभारी भूपेन्द्र सिह आदि शामिल रहे।
हत्या के अभियोग में वांछित को थाना रतनपुरी @muzafarnagarpol द्वारा सठेडी पेट्रोल पम्प के सामने पानी की टंकी परिसर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम मोहर्रम अली उर्फ भूरा पुत्र नईमुद्दीन उर्फ नीमो निवासी ग्राम फुलतहै। तंमचा मय ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर एक आलाकत्ल दरांती बरामद pic.twitter.com/1PL0fT8z6b
— News & Features Network (@mzn_news) August 29, 2021

