Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: रैली की सफलता को लेकर संगठन की बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar:)। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा संगठन के नगर महासचिव सचिन शर्मा के आवास गली नम्बर १२ गंगा विहार विहार कालोनी भोपा रोड निकट विश्वकर्मा चौक, सगुन पैलेस के पीछे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह की अध्यक्षता में अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य गठन की मांग को सरकार तक पहुंचाने एवं जनजागरण हेतु बाईक/कार रैली के सफल आयोजन हेतु रणनीति तैयार करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम बैठक मे नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ करोड़ लोगों को उनकाघ् हक दिलाने के लिए संगठन पिछले चार साल से मुहिम चला रहा है

लेकिन सरकार के कानो पर जूं भी नही रेंग रही है। संसार का सबसे महंगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा घ्सुविधा का भी अभाव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन कई वर्षा से बने पड़े हैं लेकिन उनमें चिकित्सक वह औषधियों का अभाव है।

कोई एम्स भी नही है। मरीजों को इलाज के लिए मंहगी चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण में जाना पड़ता है।प्रदेश महासचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि बडा प्रदेश होने की वजह से शासन प्रशासन व कानून व्यवस्था को सम्भालना कठिन कार्य है इस लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन कर चार राज्यों मे विभक्त कर देना चाहिए। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की रैली को युवा कल्याण।संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि हम अलग पश्चिमी उत्तम प्रदेश की मांग के लिए संस्था पूर्ण रूप से समर्थन प्रदान करती है।

बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिह चौधरी कुलबीर सिंह एडवोकेट अध्यक्ष मुरादाबाद मण्डल श्रीमति मिथलेश रानी मुरादाबाद , गाजियाबाद जिलाध्यक्ष महेश घन्देला, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सहदेव आर्य , सहारनपुर मण्डल सचिव सन्नी निर्वाल, शामली जिलाध्यक्ष अंकित मान , जिलाध्यक्ष सहारनपुर भूपेन्द्र सिंह, तहसील अध्यक्ष नकुड सुन्दर उपाध्याय, प्रदेश महासचिव यूथ विंग ललित राठी, नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर सचिन शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

अर्जुन सिंह, अमित बेनीवाल, वसील अजहर सिह जितेन्द्र सिह पंवार,मौहम्मद शाहनजर, संजय राठी रिनब कुमार,डाक्टर राजेश कुमार, अमित राठी, गब्बर सिंह, उपाध्यक्ष जिला रामपुर ,क्लीक मैसी नगर अध्यक्ष हापुड, चौधरी अनिल अध्यक्ष ब्रजमण्डल मण्डल क्षेत्र , कुशल सोलंकी,वाजिद मलिक, मौहम्मद फुरकान, वसीम, सतेन्द्र सिंह राठी जिला महसचिव, इमरान राव, विपिन गंगानिया ,नोसाद सहेन्द्र सिंह आदि ने भाग लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − one =