Muzaffarnagar News: आखिरकार चैयरमैन और सफाई कर्मचारियों में सुलह: हडताल समाप्त
मुज़फ्फरनगर। Muzaffarnagar News: अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल ढींगान व अन्य सफाई कर्मचारी नेतागणों के साथ वार्ता के बाद समझौते के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
पालिकाध्यक्ष ने वार्ता के बाद बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगे मान ली गई हैं। सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से दस सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। इन सफाई कर्मचारियों की नगर पालिका प्रशासन और पालिकाध्यक्ष द्वारा कोई सुध नहीं ली गई।
जिस कारण शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों को लेकर कूड़ा वाहनों को रोक दिया। कूड़ा वाहन रूकने के कारण शहर के करीब ४३ डलावघरों से कूड़ा नहीं उठ पाया।
वहीं शहरी क्षेत्र में पहले दिन की हडताल से गंदगी फेल गई थी। इस दौरान शामिल देवी प्रसाद सफाई नायक, अर्जुन सिंह सफाई नायक, भूषण लाल सफाई नायक, जितेंद्र सफाई नायक , बिल्लू , नीरज कुमार, राकेश ढिंगान, सोमपाल सफाई नायक, सुरेंद्र कुमार सफाई नायक, दीपक पारचा, मिलन सिंह बिड़ला, धर्मेंद्र मचल, विशाल, दीपक, संजय भारती, प्रवीण मचल, नीरज उटवाल, सोनू कुमार एडवोकेट, आशीष सफाई नायक, दीपक भारती, राजेन्द्र, रमाकान्त आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

