समाचार
जानसठ में 5 करोड़ की हेरा-फेरी, अफसर जांच के नाम पर मामले में खानापूर्ति करने में जुटे
जानसठ। ब्लॉक जानसठ में एडीओ पंचायत द्वारा 5 करोड रुपए के हेराफेरी करने के मामले में ब्लॉक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके लिए जांच कमेटी गठित करने की बात की गई थी। पोल पट्टी खुलती देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारी अपना-अपना पीछा छुड़ाने में लगे हुए हैं। वर्तमान में जांच के नाम पर खानापूर्ति की स्थिति दिखाई दे रही है। ज्ञात रहे कि क्षेत्र के गांव हाशमपुर में विकास कार्यों के नाम पर 5 करोड़ की हेराफेरी के मामले में रवि ग्राम प्रधान हाशमपुर ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर एडीओ पंचायत मुकुट राज पर गांव में विकास कार्यों के नाम पर 5 करोड़ रुपए की हेराफेरी करके ग्राम निधि के खाते से रुपए निकालने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में बताया गया था कि 25 लाख रुपए गांव हाशमपुर के ग्राम निधि खाते से भी निकाले गए हैं और गांव में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। केवल कागजों में ही विकास के नाम पर रुपयों की हेराफेरी की गई है, जबकि 25 दिसंबर 2020 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था। उसके बाद एडीओ पंचायत को ग्रामों का प्रशासक नियुक्त किया गया था। शासन के निर्देशानुसार अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। बीडीओ संत प्रकाश ने बताया था कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इस दौरान एडीओ पंचायत जवाब देने से बचते रहे, लेकिन लंबा समय गुजरने के बाद भी जांच के कोई तथ्य निकल कर सामने नहीं आये है और बल्कि एडीओ पंचायत मुकुट राज और बीडीओ संत प्रकाश मीडियाकर्मियों से अपना पीछा छुड़ाते नजर आ रहे हैं, बल्कि जांच के दौरान कई ब्लॉक अधिकारियों द्वारा मीडियाकर्मियों को ब्लॉक के अंदर आने के लिए पाबंदी भी लगा दी गई थी। मीडियाकर्मियों द्वारा इस बात की शिकायत एडीएम प्रशासन से की गई, एडीएम प्रशासन ने बीडीओ संत प्रकाश को मीडियाकर्मियों को सम्मान देने और व्यावहारिकता बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी मीडियाकर्मियों को ब्लॉक अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी देने से पीछा छुड़ाया जा रहा है।
मौसमी बीमारियों व डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, साफ-सफाई की हिदायत
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी हद तक थम गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसी बीच डेंगू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सक लोगों को साफ-सफाई की हिदायत दे रहे हैं। सफाई की आदत बीमारियों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि हाथों को साफ रख कर अथवा सैनिटाइज करने से कोरोना सहित कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मौसमी बीमारी व डेंगू प्रत्येक वर्ष सितंबर के अंतिम सप्ताह और अक्टूबर के महीने में चरम पर होता है। अक्टूबर में ही कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेज होने की आशंका जतायी जा रही है, हालांकि इसका अभी कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। फिर भी हम सबको इससे बचने की तैयारी तो करनी ही चाहिए। इसके लिए चिकित्सक भी साफ-सफाई रखने की सलाह देते हैं। जिला वेक्टर जनित रोग (परामर्शदाता) अहतिशाम खान ने बताया कि जिले में अभी तक एक भी डेंगू का मरीज नहीं है। जबकि मलेरिया के दो मामले हैं। उन्होंने कहा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया वैसे तो पूरे साल एंटी लार्वा का छिड़काव होता रहता है, लेकिन जुलाई के बाद इसमें तेजी आ जाती है। जुलाई से निरंतर कई टीमें शहर से लेकर देहात तक एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। उन्होंने बताया-गांव में बीडीओ की देखरेख में छिड़काव करवाया जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्र में निगम द्वारा यह काम करवाया जा रहा है। ऐसे करें बचावः मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि मौसमी बीमारियां दूषित खानपान से होती हैं। डेंगू भी कई दिन तक एक ही स्थान पर ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा पनपने से होता है। दो तीन दिन में कूलर का पानी बदला जाना चाहिये, गमले में पानी जरूरत से ज्यादा न भरा जाए और किसी पुराने बर्तन, टायर या अन्य पात्र में पानी न भरने दिया जाए, तो मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने शरीर, घर को साफ रखें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक खानपान पर ध्यान दें।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह अभियुक्त आस मौहम्म्द उर्फ आसू पुत्र मगंता नि0 मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मु0नगर को सम्राट इन्टर कॉलेज से मिमलाना रोड गांव की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज सिंह अभियुक्त वाहिद पुत्र अनीस नि0 होली चौक रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को शमशान घाट गऊशाला नदी के पीछे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह मय हमराहीगण अभियुक्त उस्मान पुत्र जरीफ, सददाम पुत्र मंगता नि0गण ग्राम व थाना तितावी मु0नगर को लखान मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की बैटरी व 02 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भपेन्द्र कुमार वांछित अभियुक्त मौहम्म्द राशीद पुत्र मौहम्म्द इलियास नि0 हाजीपुरा नालापटरी गली नं0-2 कोतवाली जनपद शामली को थाना कोतवाली मु0नगर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 श्री मनोज कुमार शर्मा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त आकाश त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी नि0 बिजोली थाना खरखौंदा मेरठ को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वहींं दूसरी ओर थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह वांछित अभियुक्त गुड्डू उर्फ काला पुत्र किरण नि0 सिलाडुडी थाना नई मण्डी मु0नगर को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह आबकारी अधि0 में वारण्टी अभियुक्त अजीत पुत्र कालू नि0 खिन्दडिया थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह वारण्टी अभियुक्त संजय सैनी पुत्र चरण सिंह नि0 जगत कालोनी थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंहवांछित अभियुक्त फुरकान पुत्र मुन्ना नि0 धुन्नापुरी थाना जानसठ मु0नगर को रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह अभियुक्त पंकज पुत्र रमेश नि0 किथोडा थाना मीरापुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1400 रूपये नगद व पर्चा डायरी मोबाईल फोन को बरामद किया गया।
किसान महापंचायत को समर्थन दिया
मुजफ्फरनगर। देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय जितेन्द्र पंवार ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि आगामी 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर मे होने वाली किसान यूनियन की महारैली और किसानो के मुद्दों का देश बचाओ पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। साथ ही केन्द्र सरकार के कृषि मन्त्री एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करती है कि सात सौ किसानो की शहीदी और आठ महीने से चल रहा किसान आन्दोलन पर अांख बन्द न कर किसानो से वार्ता करे। देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र पंवार ने कहा कि सरकार जनहित के लिए होती है किसानों की आवाज दबाना भाजपा के हित में नही है।
कोविड-’19 वैक्सिनेशन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था द्वारा 16 वां एवं 17 वां कोविड-’19 वैक्सिनेशन कैंप हिन्द वेलफेयर सोसायटी एवं स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में ग्राम बाननगर और डॉ जमशेद वाली गली खालापार में आयोजित किया गया। प्रयत्न संस्था के महासचिव असद फारुकी ने बताया की आज के प्रत्येक कैंप में ३०० लोगों को वैक्सिनेट करने का लक्ष्य है और बाननगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों में वैक्सिनेशन को लेकर भारी उत्साह दिखाई पड़ता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश अरोरा , ईशान अगवाल, कुलदीप, धनंजय, राकेश, कमरुज्जमा, साजिद खान का सहयोग रहा।
सपा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी की एक बैठक में महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा तरूण सौदाई एडवोकेट को महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक की अध्यक्षता अलीम सिद्दीकी ने की और संचालन शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, गौरव स्वरूप व राजपाल सैनी रहे। बैठक में अलीम सिद्दीकी ने बताया कि शंशाक त्यागी को महानगर में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। बैठक में जर्नाधन विश्वकर्मा, मुकेश वशिष्ठ, महक सिंह, अमित शील, उमर खान, फराज अंसारी, मुकुल त्यागी, विजय बाटा, रचित गोयल, नीशू, रईस मलिक, संदीप डबास, रवि एडवोकेट, सत्येंद्र त्यागी, वसीम, फहीम सिद्दीकी, जावेद सिराज आदि की उपस्थिति उल्लख्ेनीय रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। डा0 वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत, मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यालय जिला पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कार्यालय जिला पंचायत में विभिन्न पटलो पर जाकर पत्रावलियो का अवलोकन किया गया। सभी कर्मचारी अपने-अपने पटल पर उपस्थित होकर कार्य करते पाये गये। कर्मचारियो/अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि कार्यालय समय में कोई भी कर्मचारी बिना किसी अपरिहार्य कारण के कार्यालय से अनुपस्थित न रहे तथा अपने-अपने पटलो के कार्यो का निर्धारित समय कें भीतर निष्पादन करें। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि जिला पंचायत की आय को बढाने हेतु भरसक प्रयास किये जाये तथा अपर प्रमुख सचिव महोदय उ0प्र0शासन,पंचायती राज,लखनऊ द्वारा वी0सी0 के माध्यम से दिये गये निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के समय कार्यालय सफाई सुचारू पायी गयी तथा निर्देश दिये गये कि कार्यालय सफाई में कोई भी लापरवाही न बरती जाये। जिला पंचायत प्रागंण में जिला सूचना अधिकारी कार्यालय का भी अध्यक्ष जी द्वारा निरीक्षण किया गया। वहॅा पर भी सभी व्यवस्थायें सुचारू पायी गयी।
समस्त सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध डाक्टरों को अपनी उपस्थिति दर्शाने हेतु निर्देश दिये
मुज़फ्फरनगर। जनपद के समस्त सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध डाक्टरों को अपनी उपस्थिति दर्शाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एंव मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार के निर्देशानुसार आज जनपद के समस्त सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध डाक्टरों को अपनी उपस्थिति दर्शाने हेतु अपने कार्यालय में उपस्थित होकर फोटो भेजने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में ग़ालिबपुर, मेगा खेड़ी, चरथावल, पुरकाजी, बघरा, शाहपुर, मोरना व जानसठ, बुढाना के द्वारा अपनी अपनी एवं अन्य डाक्टरों की उपस्थिति फोटो द्वारा उपलब्ध कराई गई।
सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी सीबी सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया एवं अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी स्कूल वाहनों की जांच कराकर उनके फिटनेस सर्टीफिकेट बनवाने के साथ हाईवे की टूटी सडकों की मरम्मत के आदेश दिए।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित सभी स्कूलों के वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाए जाएं एवं उनकी जांच भी आवश्यक रूप से करा ली जाए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मेरठ को निर्देश दिए किस शाहपुर, जानसठ के हाईवे की टूटी हुई रोड की मरम्मत की जाए एवं रम्बल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए साथ ही साथ खतौली भैंसी मोड़ पर डायवर्जन को सही करते हुए रंबल स्ट्रिप बनाई जाए। गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि शुगर मिल में चलने वाली समस्त ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रॉली की फिटनेस जांच एवं लाइट रिफ्लेक्टर भी लगाई जाए जिससे रात में चलने पर किसी प्रकार की समस्या ना हो। पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध रूप से तेज़ आवाज वाले साइलेंसर चलाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए तथा चालान रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री विनीत मिश्र एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग मुज़फ्फरनगर द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग मुज़फ्फरनगर द्वारा आयोजित एक दिवसीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मुज़फ्फरनगर गजेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार व प्रधानाचार्य हरि ओम गणपति सहस्रबुद्धे द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि ज्ञान किसी की बपौती नही है, यदि विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में आपके पास कोई नवाचारी व क्रिएटिव आईडिया है तब आप इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में आवेदन कर सकते है ,विद्यार्थियों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है जहाँ विद्यार्थी दैनिक जीवन मे आने वाली समस्याओं को सरल बनाने के लिए प्रोजेक्ट या मॉडल बनाते है और साथ ही साथ उनको नगद धनराशि व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होता है।इंस्पायर अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य १० वर्ष से १५ वर्ष तक के बालकों को नवाचारी बनाना है। कार्यक्रम नॉडल अधिकारी डॉ विकास कुमार के द्वारा उपस्थित विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्ट बनाने का प्रक्षिक्षण दिया गया व पूर्व के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रोजेक्ट्स व मॉडल के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। डॉ विकास कुमार ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि इस योजना में सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, वित्तविहीन , सी बी एस ई, आई सी एस ई विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा ६ से कक्षा १० तक के छात्र छात्राएं अपने अपने विद्यालय के माध्यम से पंजीकरण करा सकते है, प्रत्येक विद्यालय अधिकतम ५ बच्चों का रजिस्ट्रेशन १५ अक्टूबर तक इन्सपायर अवार्ड की वेबसाइट पर कर सकते है , जिन छात्रों का क्रिएटिव आईडिया शासन द्वारा चयनित किया जाएगा, उनको १०००० रुपए प्रति छात्र अवार्ड के रूप में दिया जाएगा । इस धनराशि का उपयोग छात्र छात्राओं द्वारा अपने क्रिएटिव आईडिया पर आधारित मॉडल बनाने में किया जाएगा। नोडल अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि प्रकृति से जुड़े, दैनिक समस्याओं का ठीक प्रकार से प्रेक्षण कर ही हम अच्छा प्रोजेक्ट तैयार कर सकते है। कार्यशाला में सरकारी, वित्तविहीन, हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के सभी माध्यमिक विद्यालयों के १२७ विज्ञान शिक्षकों व २८ नॉडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य हरि ओम गणपति सहस्रबुद्धे ने उपस्थित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। राजकमल वर्मा,अवनीश धीमान, अभिषेक गर्ग, आदि का सहयोग रहा।राखी कौशिक, समुन्द्र सेन, आशीष द्विवेदी ,मदन गोपाल, कपिल त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू शक्ति संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू शक्ति संगठन द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा गया जिसमें संगठन के द्वारा मांग पत्र में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और साथ गोवंश की भी सुरक्षा रक्षा चारा उचित देखभाल भोजन चारे की व्यवस्था सरकार द्वारा की जानी चाहिए और साथ ही गौ माता की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए साथ ही आवारा लावारिस बेसहारा। अपाहिज गौ माता और गोवंश की उचित देखभाल भोजन चारा चिकित्सालय आशियाना आदि की सरकार की व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही गौ माता गोवंश की हत्या अत्याचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए विश्व हिंदू शक्ति भारत द्वारा यह मांग पत्र भेजा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिमांशु तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव गोपाल सिंगल, जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अभिषेक तोमर, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, राम अवतार संजीव शर्मा, अजीत मानपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
उद्यमियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष रेवती नन्दन सिंघल ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि पिछले काफी समय से जनपद के अन्दर व्यापार बन्धु की बैठक का आयोजन नही हुआ है। जिसकी वजह से व्यापारियों की समस्या पिछले काफी समय से ज्यों की त्यों बनी हुई है। पिछली जिन बैठकां मे प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये उन पर कोई बहुत अधिक गम्भीरता से विचार नही किया गया। जिससे व्यापारियों मे अविश्वास की भावना पैदा हो गई है।
अभी हाल ही मे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उद्योगपतियों की एक महत्वपर्ण बैठक मे अभद्र व्यवहार किया। जिसमें राज्यमंत्री स्वयं भी मौजूद थे। आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियो ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए उद्योगपतियों से भी अभद्रता की व अनैतिकपूर्ण व्यवहार किया। पिछले काफी समय से जनपद के कई ऐसे सरकारी कर्मचारी डयूटी के दौरान सरकारी नियमों की अनदेखी करते हैं। ये आम आदमी,व्यापारी, किसान व उद्यमियों को परेशान करते हैं। ज्ञापन सौपने वालो मे रेवतीनन्दन सिंघल,प्रमोद मित्तल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,श्याम सिह सैनी,नीरज गुप्ता, राहुल वर्मा, अशोक बाठला,विश्वदीप गोयल बिटटू आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी हैः मोहन प्रजापति
मुजफ्फरनगर। मोहन प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार किसान मजदूर विरोधी है इस सरकार में हर वर्ग परेशान किसान मजदूर गरीब पहले ही महंगाई की मार से जूझ रहा है वही सरकार तरह तरह के कानून लाकर आमजनमानस को उधोग पतियो व पूंजीपतियों के गुलाम बनाने पर तुली है इस सरकार में पिछडो दलितों किसानों गरीबो के अधिकारो के हनन के साथ उनकी आवाज को भी दबाने का काम सरकार कर रही युवा बेरोजगार घूम रहे है और चुनाव नजदीक आता देख भाजपा हिन्दू मुस्लिम के अपने पुराने एजंडे पर लौट रही है ताकि लोगो को बेवकूफ बनाया जा सके यह सरकार वेन्टीलेटर पर अपने आंखरी दिन गिन रही है बस थोड़े सहारे की जरूयत है इसको श्मशान तक पहुँचाने में जिस अति पिछड़ा वर्ग ने भाजपा सरकार को बनाने का काम किया उसी वर्ग का सबसे ज्यादा अत्याचार व शोषण हो रहा है यही वर्ग इस सरकार की अर्थी निकालने का काम करेगा वही उन्होंने ५ सितंबर को होने वाली किसान पंचायत का समर्थन करते हुए कहा है कि मोर्चा किसान पंचायत का समर्थन करता है बस पंचायत में राजनीति नही होनी चाहिये सिर्फ किसान हित पर ही बोला जाए और अगर भाकियू ने पंचायत में अपना राजनीतिक स्वार्थ तलाशने की कोशिश की तो आने वाले समय मे अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाकियू में शामिल अति पिछड़ा वर्ग के लोगो से भाकियू छोड़ने की अपील की जा सकती है।

