वैश्विक

Afganistan: UNSC में भारत की अध्यक्षता में फैसला, तालिबान को दी मान्यता

Afganistan से अमेरिका के आखिरी सैनिक के जाने के बाद भारत की अध्यक्षता में यूनाइटेड नेशन्स सिक्यॉरिटी काउंसिल ने एक प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है जिसके तहत तालिबान को अफगानिस्तान में मान्यता दे दी गई है। इसके अलावा तालिबान पर से आतंकी का टैग भी हटा लिया गया है। भारत समेत 13 देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि वीटो पावर वाले चीन और रूस ने इस मामले से दूरी बना ली।

फ्रांस की तरफ से स्पॉन्सर्ड इस प्रस्ताव पर यूके, यूएस और भारत समेत 13 देशों ने सहमति जताई। वहीं वीटो पावर वाले रूस और चीन ने दूरी बना ली। इन दोनों देशों ने न तो पक्ष में वोट किया और न ही विपक्ष में। 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद यह प्रस्ताव लाया गया है जिसमें कहा गया है कि अफगानी जमीन को आतंकवादियों को शरण देने के लिए न इस्तेमाल किया जाए और जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं उन्हें सुरक्षित निकलने में मदद की जाए।

जिस सत्र में इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, उसकी अध्यक्षता भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में जो बातें रखी गई हैं, उनमें अहम है कि अफगानिस्तान की धरती का प्रयोग किसी देश को धमकाने, बदला लेने या फिर आतंकवाद के न किया जाए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसके माध्यम से काबुल को एक कड़ा संदेश देना चाहता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =