उत्तर प्रदेश

Chandauli News: किन्नर की स्कूटी का चालान काटना पड़ गया महंगा, कपड़े उतारकर हंगामा

Chandauli News: मुगलसराय बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस द्वारा एक किन्नर के स्कूटी गाड़ी का चालान 1000 रुपये का काट दिया गया। जानकारी के बाद किन्नरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, और यातायात पुलिस को किन्नर की स्कूटी का चालान काटना महंगा पड़ गया। चालान काटते ही किन्नर भड़क गए और इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे।

आपको बता दें कि मुगलसराय में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के पास बने पुलिस पिकेट के सामने रविवार को किन्नरों ने जमकर नग्न हंगामा किया। पुलिस द्वारा किन्नर की एक स्कूटी का 1000 रुपये का चालान काट दिया गया था। बताया जा रहा है कि आलमपुर की रहने वाली एक किन्नर की स्कूटी वीआईपी गेट के समीप खड़ी थी, वहीं यातायात पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

जैसे ही इस बात की जानकारी अन्य किन्नरों को हुई वह यातायात पुलिस पिकेट के पास पहुंचकर कपड़े उतारकर हंगामा करना शुरू कर दिया। किन्नरों को इस हालत में देखकर वहां भीड़ जमा होने लगी और स्थानीय महिलाओं के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई।

किन्नरों के हंगामे को देखकर पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं समझ पा रहे थे कि वह क्या करें और क्या नहीं करें। ऐसी स्थिति में कई पुलिसवाले वहां से खिसकने लगे। बाद में हंगामा बढ़ता देख पुलिस वालों ने चालान की राशि खुद अपनी जेब भरने का आश्वासन दिया। तब जाकर किन्नरों ने अपना हंगामा बंद किया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 9 =