Muzaffarnagar:- अहर क्षेत्र महिलाएं आगे बढ रहीः अंजु अग्रवाल
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar: पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वर्षा कौशिक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष में प्रदेश के प्रत्येक शहर के बालिका विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन का उद्घाटन १५ अगस्त से सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर या मैं यह कहूंगी उनसे आगे है आसमान से लेकर पृथ्वी तक हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं जिन लोगों को यह गलतफहमी है के महिला अबला है
वह अपनी गलत फहमी निकाल ले महिलाएं अब अबला नहीं सबला है और इतिहास गवाह है ग्राम प्रधानी से लेकर राष्ट्रपति के पद को महिलाओं ने सुशोभित किया है, वक्त आने पर महिला रानी झांसी और मदर टेरेसा का रूप भी धारण कर सकती हैं।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, पालिका अध्यक्ष की पुत्री आशिमा गोयल एवं भारी संख्या में महिलाएं एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

