Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्कूल खुलने से बच्चो व अभिभावको में खुशी का माहौल

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में पिछले सात महीने से बंद प्राइमरी स्कूल बुधवार को खुल गए तो नौनिहालों में उत्साह नजर आया।लंबे अर्से बाद सूबे के स्कूलों में सुबह-सुबह बच्चे हंसते-खिलखिलाते पहुंचे।

ग्रामीण इलाकों में पिछले काफी समय से लोग चाहते थे कि स्कूल खुलें लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार यह फैसला नहीं ले पा रही थी। बहरहाल कई एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद सरकार ने एक सितम्बर से स्कूलों को खोलने का फैसला ले लिया। आज इसी फैसले के तहत बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं।

सरकार के आदेश के बाद छोटे बच्चों के स्कूल आज से खुल गए हैं। वही मुजफ्फरनगर के पुरकाजी इलाके में सनशाइन एकेडमी स्कूल में सरकार के आदेशों के बाद छोटे बच्चों के स्कूल कोरोना गाइडलाइन के साथ खोले गए।

आपको बता दें कक्षा १ से कक्षा पांचवी तक के छोटे छात्र-छात्रों की आज से क्लास शुरू होगी और यह क्लास २ शिफ्टों में चलेगी, यूपी में छोटे बच्चों की पढ़ाई २ सीटों में बांटी गई है जिसमें पहली सिर्फ ८ बजे से दोपहर ११ बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट सुबह ११ः३० से २ बजे तक चलेगी

बहरहाल छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर १८ महीने बाद खुशी दिखाई दी। सनशाइन एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सतविंदर सिंह बेदी ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार २ शिफ्टों में छोटे बच्चों की पढ़ाई की जाएगी। स्कूल कॉलेज में बच्चों के आने से पहले पूरा स्कूल सैनिटाइज करवा दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 3 =