उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: खुर्शेद हत्याकांड- हत्यारिन कोई और नहीं पत्नी आसमा ही निकली….

Saharanpur News: थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद का है। जहां बीती 4 सितंबर को खुर्शेद की हत्या कर दी गयी और गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसे देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मृतक खुर्शेद के गले में निशान पाए गए तो शक को आधार मानकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उसके बाद जब जांच की गई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गला घोट कर हत्या की गई थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। जब खुलासा हुआ तो मामला चौंकाने वाला था। मृतक की हत्यारिन कोई और नहीं उसकी अपनी पत्नी आसमा ही निकली जिसने मात्र तीन बिस्वा जमीन की लालच में अपने देवर खुर्शीद के साथ मिलकर अपने पति खुर्शेद की रस्सी से गाला घोटकर हत्या कर दी थी।

एसएसपी डॉ, एस चनप्पा ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने पति से परेशान चल रही थी जिसके चलते उसने अपने देवर को सारी बात बताई और यह भी कहा कि यह जमीन आपके नाम हो जाएगी जिसके बाद पत्नी ने अपने देवर खुर्शीद के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और खुर्शेद की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =