Amethi News: जर्जर कच्ची दीवार ढही, 2 मृत घोषित
Amethi News: तिलोई थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव में सोमवार शाम यहां बारिश शुरु हुई थी इसी समय कुछ बच्चे कच्चे मकान के पास खेल रहे थे कि एकाएक जर्जर कच्ची दीवार ढह गई। जिसमें वंश (8) पुत्र श्यामलाल, दिव्यांशु (6) पुत्री राजेश, सत्यम (10) पुत्र शिवराज, आशीष (10) पुत्र श्यामलाल, शिवा (10) पुत्र राम बाबू मलबे में दब गए।
ग्रामीणों ने इन्हें फौरन मलबे से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वंश पुत्र श्यामलाल, दिव्यांशु पुत्री राजेश और सत्यम पुत्र शिवराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायल का सीएचसी में इलाज चल रहा था इसमें से गंभीर अवस्था में घायल एक को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है़।
आपको बता दें कि जिला अधिकारी अरुण कुमार वा पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रायबरेली व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में भर्ती कराया।
