Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जैन औषधालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। हुमैन सोशल फाउंडेशन, एचएसएफ आल इंडिया ब्लड हैल्पलानइन, श्री नमोकार महांमंत्र मंडल समिति एवं श्री ज्ञानोदय क्लब के सहयोग से जैन औषधालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगे शिविर का उद्घाटन प्रेस कांउलिस आफ इंडिया के सदस्य अंकुर दुआ व भाजपा नेता श्री मोहन  तायल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जानकारी दी गयी कि 70 लोगों ने आज रक्तदान किया है यद्यपि गत वर्ष रक्तदान करने वालो की संख्या 52 थी।

अपने संबोधन में अंकुर दुआ ने कहा कि आपका एक यूनिट दिया हुआ रक्तदान तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। इसलिए इंसानियत की पहचान बनाते हुए रक्तदान करे और इसे प्रोत्साहन दे।

इस अवसर पर निशांक जैन, सुनील जैन, जिनेन्द्र जैन, अमित जैन, मनीष जैन, मुकेश जैन, आशीष जैन, पुनीत जैन, सारिका जैन, सचिन, पंकज जैन, राहुल जैन आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। रक्तदान के लिए जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य विभाग की टीम सवेरे से ही जैन औषधालय में मौजूद थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 12 =