Ambedkar Nagar News: पटाखा बनाने वाले घर में विस्फोट, दूर तक सुनी गई आवाज
Ambedkar Nagar News: जमोलीगंज बाजार में बुधवार को देर शाम हुए बम विस्फोट से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। विस्फोट से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ और दो लोग घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिध्दू उर्फ अब्दुल गफ्फार को उप जिला अधिकारी भीटी द्वारा पटाखा बनाने का लाइसेंस दिया गया था। वह जिस स्थान पर पटाखा बनाता है वह मकान बीचो-बीच गांव में बना हुआ है। इसी मकान में बुधवार देर शाम शक्तिशाली बम फटने से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। विस्फोट में एक महिला व एक तीन वर्ष का बच्चा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और लोग दहशत के आ गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बम कितना शक्तिशाली था जिसमें पूरा मकान बम से ध्वस्त हो गया।
बम विस्फोट ने एक दशक पूर्व भीटी में हुए बम विस्फोट की यादें ताजा कर दी हैं। भीटी मे हुए बम विस्फोट में लाशें सौ सौ मीटर दूर मिली थी। उसमे चार लोगों की मौत हो गयी थी। घटना की सूचना पर मौके पर सीओ भीटी रुकमणी वर्मा व थानाध्यक्ष भीटी संजय पांडेय ने पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया
