Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन ने उठाया साफ-सफाई करने का बीड़ा उठाया

मुज़फ्फरनगरMuzaffarnagar News: किसान महापंचायत के बाद पंचायत स्थल और स्कूल कालेजों में फैली गंदगी को नगर पालिका द्वारा सफाई नहीं करने पर करनाल से वापसी कर भारतीय किसान यूनियन ने उठाया साफ सफाई का बीड़ा। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत समेत भारतीय किसान यूनियन के प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पंचायत स्थल और स्कूल कालेजों में झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान।

बतादे की ५ सितम्बर को मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में किसान महा पंचायत का आयोजन किया था जिसमे हरियाणा ,पंजाब समेत कई राज्यों से लाखो किसान मुज़फ्फरनगर पहुंचे थे। दूर दराज सभी किसानो के लिए स्कूल कालेज और गुरुद्वारों में विशेष तौर पर लंगर और भंडारे लगाए गए थे।

पंचायत के समापन के बाद भारतीय किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर करनाल पंचायत में पहुँच गए। लेकिन मुज़फ्फरनगर में पंचायत के बाद स्कूल कालेज और पंचायत स्थल पर नगर पालिका द्वारा साफ सफाई नहीं करने की सुचना पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी करनाल से लौट कर हाथो में झाड़ू ले साफ सफाई में जुट गये।

खुद राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत और भाकियू के प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक अपने कार्यकर्ताओ के साथ स्कूल कालेज और पंचायत स्थल पर ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में लग गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =