वैश्विक

Viral News: स्वीमिंग पूल में डीएसपी के साथ महिला कांस्टेबल कर रही थी इलु इलु: दोनों सस्पेंड

नई दिल्ली।Viral News: राजस्थान के अजमेर के एक डीएसपी और वहीं की महिला कांस्टेबल का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। दोनों का सस्पैंड कर दिया गया है। वीडियो में महिला कांस्टेबल के बेटे की मौजूदगी में दोनों अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। बच्चे की ओर भी पुलिस अधिकारी ने अश्लील इशारे किए हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल के पति की शिकायत पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।

अजमेर की इस घटना में शामिल पुलिस अधिकारी का नाम हीरालाल सैनी है और वे अजमेर जिले के ही ब्यावर में डीएसपी पद पर थे। इनके खिलाफ एक महीने पहले यह शिकायत की गई थी। जांच के बाद अब डीजीपी एमएल लाठर ने डीएसपी को सस्पेंड किया गया है साथ ही महिला कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है, वह जयपुर कमिश्नरेट में पोस्टेड थी।

आश्चर्य की बात यह है कि जिस घटना के लिए दोनों को निलंबित किया गया है उस दौरान महिला कांस्टेबल का बेटा भी वहीं मौजूद था। बताया जा रहा है वह चुपचाप वहां खड़ा था और पुलिस अधिकारी ने उसे भी गंदे इशारे किए। महिला कांस्टेबल का बेटा छह साल का बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद महिला कांस्टेबल ने अपने व्हाट्सऐप पर इस वीडियो को स्टेटस में भी डाला और फिर यह वहीं से वायरल हो गया। 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर और वीडियो अपने वाट्सऐप स्टेट्स में लगाई थी।

फिलहाल राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने दोनों को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। वहीं वायरल वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। लोग अपनी-अपनी टिप्पणी कर रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + five =