Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड़ के बाद गौकशी करते 2 गौतस्कर गिरफ्तार

3 20 |चरथावल। क्षेत्र ग्राम निर्धना के जंगल मे गौकशी करते 2 गौतस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि एक गौतस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पकड़े गए गौतस्करों के पास से 1 कुंतल गोमांश,काटने के उपकरण,2 तमंचा व कारतूस बरामद हुए है सीओ सदर धनंजय सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। थाना चरथावल पुलिस को सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम निर्धना के जंगल में गोकशी हो रही है

सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी सुबे सिंह यादव,एसएसआई प्रेम सिंह,एसआई बीरबल ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो गौतस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पकड़े गए गौ तस्करों ने अपने नाम सरताज पुत्र सगीर व शमीम पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम निर्धना थाना चरथावल बताया

सदर धनंजय सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गया एक गौतस्कर थाने का हिस्ट्रीशीटर है इनके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गोकशी व चोरी के मुकदमे दर्ज है मौके से एक कुंतल गोमांश,दो छुरी व अन्य उपकरण शहीत दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए है पकड़े गए दोनो गौतस्करों को जेल भेजा जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 16 =