उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: गांव की किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Sonbhadra News:जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव निवासी एक युवक ने क्षेत्र की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने किसी से इस घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। नाराजगी जताने पर मारपीट भी की।

जब यह बात पीड़िता के परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने युवक और उनके परिवार वालों से संपर्क साधा लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी के परिवार वाले भी शादी न करने की बात पर अड़े रहे। इसको लेकर क्षेत्र स्तर पर भी कुछ लोगों ने हस्तक्षेप की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। तब पीड़िता के पिता ने पुलिस को घटना से अवगत कराया और मामले की तहरीर दी।

पुलिस ने सच्चाई की जानकारी करने के बाद शुक्रवार की रात आरोपी अनिल कुमार पुत्र महेंद्र के खिलाफ धारा 366A, 376, 312, 323,506 आईपीसी और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसके बाद शनिवार की सुबह भरहरी गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जुगैल थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 4 =