Muzaffarnagar: अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का 4 माह के गर्भ का किया आपरेशन, वशिष्ठ हॉस्पिटल पर जबरदस्त हंगामा
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar- जानसठ रोड स्थित एक हॉस्पिटल मे अल्ट्रासाउंड कराने आई गांव छपरा निवासी महिला के उपचार मे लापवाही व भ्रूण हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामे का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही भगवा रक्षा वाहिनी व शिवसेना के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे तथा आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
बताया जाता है कि भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव छपरा निवासी एक युवती का विवाह गांव छपार मे हुआ है। परिजनो का आरोप है कि उनकी बेटी अपनी ससुराल वालो के साथ आज जानसठ रोड स्थित एक हॉस्पिटल मे आई थी। जहां उसे अल्ट्रासाउंड कराना था। पीडिता व उसके परिजनो का आरोप है कि उक्त हॉस्पिटल मे कार्यरत एक महिला चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतते हुए चार माह की भ्रूण हत्या कर दी।
जिससे पीडिता के परिजनो व उनके साथ आए अन्य ग्रामीणो मे रोष बन गया। परिजनो तथा ग्रामीणों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
वहीं दूसरी और वशिष्ठ अस्पताल मे हंगामे की सूचना मिलते ही शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा एवं भगवा रक्षा वाहिनी के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष गौरव सिह आजाद सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए। हंगामे की सूचना मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए।
भगवा रक्षा वाहिनी के विपिन कुमार तथा शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा ने आरोपी डॉक्टर व नर्सो के खिलाफ जांच पडताल कराकर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख बिटटू सिखेडा,विशाल, भगवा रक्षा वाहिनी के विपिन कुमार,विक्रांत त्यागी, सौरभ,आकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थ्ति रहे।
मौके पर पहुंची नई मन्डी पुलिस ने गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझाकर किसी प्रकाश शान्त कराया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

