Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रामलीला शुरू होने से पूर्व झंडा पूजन किया

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। श्री रामलीला मंचन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। रामलीला शुरू होने से पूर्व झंडा पूजन किया गया। इस दौरान झंडे को गांव के मुख्य मार्गा से घुमाकर रामलीला स्थल पर स्थापित किया गया।

छपार क्षेत्र के महरायपुर गांव में श्री रामलीला समिति के द्वारा होने वाली रामलीला का शुभारंभ पांच अक्टूबर को रामलीला मैदान में किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पुरी हो चुकी हैं। रामलीला स्थल पर झंडा पूजन कर स्थापित किया गया, इस दौरान झंडे को गांव में घुमाया गया।

युवाओं के द्वारा जय श्रीराम, हर हर महादेव से वातावरण भक्तिमय हो गया। युवाओं ने जमकर नृत्य भी किया। रामलीला मैदान से शुरू होकर झंडे को गांव के मुख्य मार्गा से घुमाया गया। पूर्व प्रधान काका त्यागी ने बताया कि रामलीला मंचन की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं

शारीरिक दूरी के पालन व शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही रामलीला का मंचन किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रुप से देवराज त्यागी, विपिन शर्मा, संजय त्यागी, रामकुमार कश्यप, कांहा त्यागी, रोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + seventeen =