Baghpat News: हिंदू जागरण मंच का एसपी ऑफिस पर हंगामा, आरोप-मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर फरार
Baghpat News: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पहुँचकर एक ज्ञापन सौपा और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़की (girl) को बहला-फुसलाकर ले गया है। वहीं कई दिन बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर पाई है।
नाराज परिजनों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए ज्ञापन सौंपा है और पुलिस से तत्काल लड़की को बरामद करने तथा आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने एफबी पर हिंदू नाम से आईडी बनाकर लड़की को अपने जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया। जिसकी परिजनों ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
घटना खेकड़ा थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जा रही है। जहां दसवीं क्लास की नाबालिग छात्रा कई दिनों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है, जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया है
लेकिन अभी तक लड़की की बरामदगी नहीं हो पाई। वहीं खेकड़ा थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच चल रही है और जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

