उत्तर प्रदेश

Mahoba में लव जिहाद का मामला: नाम और धर्म छिपाकर इसहाक ने दिया प्रेम का झांसा

Mahoba हिंदू संगठनों ने शहर कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखे जाने की मांग की है, वहीं पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। लव जिहाद का यह मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के मिल्कीपुरा (Milkipura) इलाके का है। दरअसल यहां रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग से इसहाक नामक युवक ने खुद को हिंदू धर्म (Hindu Religion) का राज नाम बता कर दोस्ती कर ली और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी।

आरोप है कि 15 दिन पूर्व पीड़िता को पता चला कि उक्त व्यक्ति राज नहीं बल्कि इसहाक है तो उसने उससे बात करने से मना कर दिया। आरोप है कि तभी से लगातार वह नाबालिग छात्रा को कोचिंग,स्कूल आते-जाते रास्ते में रोककर धमकाने लगा और उससे छेड़खानी करने लगा।

हद तो तब हो गई जब आरोपी बीती शाम कोचिंग से लौट रही छात्रा का पीछा करते करते उसके घर मे घुस गया और उसके साथ जबरजस्ती करने लगा। तभी पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंच गए। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =