Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रतिमा का अनावरण को रुकवाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: राजपूत समाज ने क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज जी की प्रतिमा का अनावरण गूर्जर समाज द्वारा किए जाने पर रोष जताया है। आज राष्ट्रवादी क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे।

उन्होंने क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज जी को गुर्जर समाज द्वारा मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कालेज दादरी गौतम बुद्ध नगर में अपने समाज का बताकर प्रतिमा का अनावरण को रुकवाने हेतु जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि २२ सितंबर २०२१ को गुर्जर समाज के लोग जो छतरिया सम्राट मिहिर भोज जी की प्रतिमा का अनावरण मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज दादरी गौतम बुद्ध नगर में हमारे क्षत्रिय महापुरुष को अपना बताकर करवाना चाहते हैं वह गलत है।

क्षत्रियों के इतिहास से छेड़छाड़ करना उचित नहीं है। इससे हमारे संपूर्ण भारत के क्षत्रिय समाज के लोग नाराज हैं। साथ ही ऐसा करने से समाज में आपस में अशांति फैलती है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के इतिहास के साथ अगर कोई छेड़छाड़ करते हैं तो यह अपमान कि बात है। इसी मांग को लेकर आज क्षत्रिय समाज के राष्ट्रवादी क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज ठाकुर द्वारा एक ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम सौंपा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =