Shamli: राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ की पुण्य तिथि कार्यक्रम सम्पन्न, सामाजिक समरसता ही हिंदुत्व का प्राण : श्रीकांत शर्मा
Shamli: विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ की पुणयतिथि मनाने की श्रंखला में आज जनपद शामली में विश्व हिन्दू महासंघ ने राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की जयंती के उपलक्ष में सामाजिक समरसता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया
कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल प्रभारी श्रीकान्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामली पधारे जिसमे उन्होंने ब्रह्मलीन अवेद्यनाथके जीवन पर प्रकाश डाला तथा समाज में सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता पर अपने विचारो से उपस्थिति लोगो को अवगत कराया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंकित गर्ग ने की. कार्यक्र्म में अखिल तायल , विपिन गर्ग , प्रशांत कुमार , पंकज कुमार , सुमित , रवि कुमार , पंकज जैन , उपेंद्र चौधरी , आदि काफी लोग उपस्थित रहे |

