Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli में आयोजित तहसील दिवस, डीएम ने अधिकारियों को कडे निर्देश दिए

मुजफ्फरनगरKhatauli जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस खतौली में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। डीएम ने इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को कडे निर्देश दिए।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा आज तहसील खतौली में आयोजित तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के साथ प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस खतौली में आए हुए फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुना एवं उनके निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्त पुलिस अधिकारियों को कोतवाली में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए।

तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी खतौली इन्द्रकान्त द्विवेदी द्वारा भी निर्देशित किया गया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 14 =