उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में में प्रसूता की मौत, एक बार भी देखने नहीं आई नर्स

Sonbhadra News: म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित प्रसव के लिए लाई एक महिला की देखभाल में बड़ी लापरवाही सामने आई । परिवारजनों का आरोप है प्रसव के बाद लगातार पेट दर्द की शिकायत किए जाने के बावजूद किसी भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।

इसके चलते प्रसव के पांच घंटे बाद महिला की मौत हो गई। इससे खफा परिवार के लोगों ने जहां अस्पताल में जमकर नाराजगी जताई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार वालों की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन निवासी मंती देवी 20 वर्ष पत्नी रामप्रकाश को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर एंबुलेंस के जरिए म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह सात बजे के करीब महिला का प्रसव भी हो गया।

बताया जा रहा है कि प्रसव के समय जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। बच्चे को जन्म देने के लगभग घंटे भर बाद मंती (प्रसूता) के पेट में दर्द शुरू हो गया। बताते हैं कि परिवार के लोग वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को इस बात की जानकारी देते रहे कि किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि लगातार पेट दर्द बढ़ता गया और प्रसव के लगभग पांच घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

पति राम प्रकाश का कहना था कि उसने चार -पांच बार नर्स को जाकर पत्नी के पेट दर्द की जानकारी दी लेकिन एक बार भी देखने नहीं आई। दर्द ज्यादा बढ़ने पर जाकर कहा तो स्टाफ नर्स आई जरूर, लेकिन यह कह कर वापस चली गई थी ऐसे मामले में दर्द होता ही है। घबराने की कोई बात नहीं है। कुछ देर बाद खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगा। आरोप है कि वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि प्रसूता दर्द से चीखती रही।

पति स्वास्थ्य कर्मियों के यहां दौड़कर गुहार लगाता रहा और बच्चा जन्मने के पांच घंटे बाद महिला की मौत हो गई। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की डिलीवरी नार्मल हुई थी। प्रसव के समय जच्चा-बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ थे। ऐसे में मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =