खेल जगत

IPL 2021: हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इसके लिये कोई प्लानिंग नहीं की-केएल राहुल

IPL 2021:  पंजाब किंग्स (PBKS) राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ मुकाबला खेल रही है. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बैटिंग करेगी. दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है. 

टॉस के बाद केएल राहुल ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इसके लिये कोई प्लानिंग नहीं की है. घास के साथ एक फ्रैश विकेट है. हम नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन मैं स्कोर का पीछा करना पसंद करता हूं.. हमने पिछले साल से बहुत कुछ सीखा है. पूरन, मार्कराम, राशिद और एलन हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं. बर्थडे ब्वॉय क्रिस गेल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. वहीं, राजस्थान के कैप्टन संजू सैमसन ने कहा हम लक्ष्य का पीछा करने और लक्ष्य निर्धारित करके देने दोनों चीजों में खुश है.

बता दें कि आईपीएल बायो-सिक्योर बबल में कोविड ​​​​-19 मामलों में वृद्धि के कारण आईपीएल 2021 को मई के बीच में स्थगित कर दिया गया था. सीज़न स्थगित होने से पहले, केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम आठ मैचों (तीन जीत और पांच हार) से छह अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में छठे स्थान पर थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स सात मुकाबलों (तीन जीत और चार हार) से छह अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर थी. हालांकि, दुबई में सोमवार को आरसीबी पर केकेआर की जीत के बाद दोनों टीमें एक पायदान नीचे खिसक गईं हैं.

अब राजस्थान की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि पंजाब की टीम सांतवें स्थान पर है. दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. केएल राहुल  और संजू सैमसन के कंधों पर आज के मुकाबले में बड़ी जिम्मेदारी होगी.

अपने आगामी मैच से पहले, पंजाब किंग्स को झे रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ और डेविड मलान के शेष मुकाबलों से हटने के साथ टीम में काफी बदलाव करने पड़े. उनकी जगह नाथन एलिस, आदिल राशिद और एडेन मार्कराम को लिया गया है 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =