उत्तर प्रदेश

Jalaun News: युवती पर दो नकाबपोश युवकों ने फेंका तेजाब, उरई जिला अस्पताल के लिए रेफर

Jalaun News: खिलौने की दुकान पर बैठी एक 25 वर्षीय युवती पर दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब फेंक  दिया। जिसे युवती बुरी तरह झुलस गई। युवती पर जैसे ही युवकों ने तेजाब फेंका वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी होते ही पुलिस  मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया। वही इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं।

घटना कोच कोतवाली क्षेत्र के लाजपत नगर  की है। बताया गया है कि लाजपत नगर में डॉक्टर बलराम सोनी  के अस्पताल के पास लाजपत नगर की रहने वाली युवती अपनी खिलौनों की दुकान पर बैठी हुई थी। उसी दौरान सफेद अपाचे बाइक से दो नकाबपोश युवक सामान खरीदने के लिए आए सामान खरीदने के बाद जब युवती उन्हें सामान देने लगी तभी दोनों नकाबपोश युवकों ने उस युवती पर तेजाब फेंक दिया जिससे युवती बुरी तरह झुलस गई

तेजाबी घटना देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों नकाबपोश युवक अपाचे बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल युवती को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने हालत देखते हुए इलाज शुरू कर दिया

बाद में पीड़िता को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद उसे उरई जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका का मुआयना किया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 10 =