उत्तर प्रदेश

Jalaun News: ग्राम नरी में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्धा की मौत

Jalaun News: कैलिया थाना  क्षेत्र के ग्राम नरी में दोपहर के समय खेतों पर काम करते समय अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली Thunder  गिरने से 50 वर्षीय महिला बुरी तरह झुलस कर गिर पड़ी। इससे पहले साथ में काम कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 आकाशी बिजली गिरने से मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया, चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घर पर जमा हो गए और हादसे की जानकारी मिलते ही गांव वालों के साथ रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की उसके उपरांत तहसीलदार और एसडीएम को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे लेखपाल ने लिखा पढ़ी करके अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =