Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री पहुंचे सांत्वना देने- दिया मदद का आश्वासन

मुजफ्फरनगर। नगर के प्रमुख ज्वैलर्स की प्रताडना से दुखी युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर लेने से परिजनो व शहरवासियो मे शोक छाया हुआ है। केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान ने भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील दर्शन आदि के साथ मृतक के परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पीडित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन नगर के प्रमुख ज्वैलर्स की प्रताडना से दुखी होकर रामलीला टिल्ला निवासी युवक राजेश पुत्र प्रताप सिह ने रेशू विहार फाटक के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या ली थी। मृतक के परिजनो ने इस मामले के आरोपी पूर्व विधायक के पुत्र अजय स्वरूप बंसल व आशुतोष बंसल के खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया है।

आरोपी अजय स्वरूप बंसल व आशुतोष बंसल पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के भतीजे हैं। विदित हो कि मृतक के भाई ने नई मन्डी थाने मे दिए गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाया है कि उसके बडे भाई राजेश कुमार ने एक दुकान जो कि सदर बाजार मे स्थित है, पगडी किराये पर लेने के लिए अजय स्वरूप बंसल को तयशुदा रकम 6.55 लाख मे से दिनांक 11 जनवरी 2019 को तीन लाख रूपये व दिनांक 18 फरवरी 2019 को तीन लाख पचपन हजार रूपये दिए थे,

इन लोगो ने उसके भाई को उक्त दुकान की चाबी मांगने  ये उसके भाई का मानसिक रूप से शोषण करते चले आ रहे थे तथा उसे तरह तरह से मानसिक रूप से प्रताडित करते थे। एक बार उसके भाई ने घर आकर बताया भी था कि वह लोग उसकी भाभी व बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 10 =